Fri. Mar 13th, 2026

दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, शेड्यूल जारी

1762104431shwani vaishnav

दिल्ली से पंजाब के फिरोजपुर तक चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन, शेड्यूल जारी

 नई  दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के फिरोजपुर के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी हो गया है। यह वंदे भारत फिरोजपुर कैंट से बठिंडा-पटियाला होते हुए दिल्ली के बीच संचालित की जाएगी, जिससे समय की बचत होगी और यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। 

 इस अवसर पर केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देना चाहता हूं। दिल्ली से फिरोजपुर के बीच 7 नवंबर से वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी। इसके लिए पंजाब की जनता को भी बधाई देना चाहता हूं।

 फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से चलेगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशनों में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फरीदकोट पर 8:23 बजे पहुंचेगी और 8:25 बजे प्रस्थान करेगी, ये ट्रेन बठिंडा पर 9:10 बजे आगमन और 9:15 बजे प्रस्थान, धुरी स्टेशन पर 10:26 बजे आगमन और 10:28 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 11:05 बजे आगमन और 11:07 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 11:58 बजे आगमन और 12:00 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 12:28 बजे आगमन और 12:30 बजे प्रस्थान व पानीपत पर 13:05 बजे आगमन और 13:07 बजे प्रस्थान करेगी।

 दूसरी ओर, दिल्ली से फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। पानीपत पर 5:00 बजे आगमन और 5:02 बजे प्रस्थान, कुरुक्षेत्र पर 5:17 बजे आगमन और 5:42 बजे प्रस्थान, अंबाला कैंट पर 6:30 बजे आगमन और 6:32 बजे प्रस्थान, पटियाला पर 7:13 बजे आगमन, धुरी पर 7:56 बजे आगमन, बठिंडा पर 9:15 बजे आगमन और 9:20 बजे प्रस्थान व फरीदकोट पर 10:03 बजे आगमन और 10:05 बजे आखिरी स्टेशन फिरोजपुर कैंट के लिए प्रस्थान करेगी। दिल्ली-फिरोजपुर के बीच बुधवार के दिन को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन वंदे भारत ट्रेन चलेगी। दिल्ली-फिरोजपुर के बीच 486 किलोमीटर का यह सफर मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरा होगा।(

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *