Wed. Mar 18th, 2026

राष्ट्रपति मुर्मू ने नैना देवी, कैंची धाम में पूजा-अर्चना की

blank

नैनीताल.  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को प्रसिद्ध नैना देवी मंदिर और कैंची धाम में दर्शन किए। उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मुर्मू ने दिन की शुरूआत नैनीताल शहर में स्थित शक्तिपीठ मां नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की जहां उन्होंने देश की खुशहाली, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। नैना देवी मंदिर से राष्ट्रपति बाबा नीम करोरी आश्रम कैंची धाम के लिए रवाना हुईं। कैंची धाम में भी उन्होंने देश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। कैंचीधाम मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति का गुलदस्ता देकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर राज्यपाल और राज्य के कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू के नैना देवी और कैंची धाम में दर्शन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर यात्रियों एवं वाहनों को अनेक स्थानों पर रोका गया था।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *