Wed. Mar 4th, 2026

अगर इंडिया वर्सेस इंग्लैंड बारिश की वजह से मैच हुआ रद्द तो क्या होगा?

blank

टी20 वर्ल्ड कप: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी। अब भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। वहां उनका सामना न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल मैच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस के मन में एक सवाल ये है कि अगर सेमीफाइनल मैच के दौरान बारिश होती है तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच रद्द हुआ तो क्या होगा?
भारत और सेमीफाइनल के बीच फाइनल मैच बारिश या किसी वजह से रद्द होता है तो उस स्थिति में क्या होगा? वैसे तो ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। लेकिन अगर मुकाबला बारिश के चलते रिजर्व डे में भी पूरा नहीं हो पाया तो फिर उस मुकाबले को रद्द कर दिया जाएगा। ICC के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होने की स्थिति में इंग्लैंड की टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

सेमीफाइनल मैच के लिए क्या है ICC का नियम? 
अब सवाल है कि मैच रद्द होने की स्थिति में इंग्लैंड की टीम को क्यों फाइनल का टिकट मिलेगा? ICC के नियमों के अनुसार अगर सेमीफाइनल मैच रद्द होता है तो उस स्थिति में फाइनल का टिकट सुपर-8 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम को मिलेगा। भारत के खिलाफ मुकाबले में वो फायदा इंग्लैंड को मिलेगा। इंग्लैंड की टीम सुपर 8 के अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी। वहीं टीम इंडिया अपने ग्रुप में दूसरे नंबर की टीम थी।

पहले सेमीफाइनल में भी लागू होगा यही नियम?
साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल के लिए भी मैच रद्द होने की स्थिति में यही नियम जारी होगा। पहला सेमीफाइनल रद्द होता है तो फिर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंच जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 के दौरान अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी। अब देखना ये होगा कि कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंचती है। इस वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *