Wed. Feb 11th, 2026

अजित पवार का निधन: रोहित पवार ने मुख्य पायलट मिस्टर कपूर पर उठाए सवाल

rohit pawar 2025 08 c3fda1d40540c0412c5d9791357b011a

Last Updated:

Ajit Pawar Death NCP SP Leader Rohit Pawar Questions: एनसीपी शरद गुट के नेता रोहित पवार ने अपने चाचा और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन में साजिश का आरोप लगाया है. उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त विमान के मुख्य पायलट मिस्टर कपूर की भूमिका पर सवाल उठाया है.

अजित पवार का निधन: रोहित पवार ने मुख्य पायलट मिस्टर कपूर पर उठाए सवालZoom

शरद पवार के पोते विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा अजित पवार के प्लैन क्रैश में मौत पर सवाल उठाया है.

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के बाद अब परिवार के सदस्यों की ओर से साजिश के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. अजित पवार के भतीजे और एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हादसे को महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश करार दिया है. उन्होंने मुख्य पायलट कैप्टन सुमित कपूर (मिस्टर कपूर) की भूमिका को विशेष रूप से संदिग्ध बताया है. 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट के पास लीयरजेट-45 विमान क्रैश होने से अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. इनमें मुख्य पायलट सुमित कपूर, सह-पायलट शांभवी पाठक, पीएसओ विदिप जाधव और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली शामिल थे.

शुरुआती जांच में इसे खराब मौसम और लैंडिंग के दौरान गलती बताया गया था, लेकिन रोहित पवार ने मंगलवार को मुंबई में और फिर बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल खड़े किए हैं. रोहित पवार ने भावुक होकर कहा कि मेरे चाचा अजित पवार के प्लेन दुर्घटना को लेकर लोगों के मन में शंकाएं हैं. मेरे मन में भी शंकाएं हैं. मैंने 13 दिनों में अपने सूत्रों के माध्यम से सूचनाएं जुटाई हैं. हम इस मसले पर बहुत भावनात्मक हैं. हमने परिवार का एक सदस्य खोया है.

मुख्य पायलट पर लगाया आरोप

उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका मुख्य ऑब्जेक्शन मेन पायलट मिस्टर कपूर पर है. रोहित ने दावा किया कि पायलट का अतीत संदिग्ध है. उन्हें पहले शराब पीने के कारण तीन साल के लिए सस्पेंड किया गया था. उन्होंने व्हाट्सएप चैट्स और मैसेजेस का हवाला देते हुए पूछा कि क्या उड़ान से पहले ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट हुआ था? क्या कपूर हांगकांग से लौटकर शराब के नशे में थे? रोहित पवार ने विमान ऑपरेटर वीएसआर कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कंपनी के विमानों में अवैध तरीके से पीछे अतिरिक्त ईंधन रखा जाता है और रखरखाव में लापरवाही बरती जाती है.

उन्होंने कहा कि हमें यह जानकारी मिली है कि वीएसआर कंपनी सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करती. उन्होंने मांग की कि क्लीयरेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर और मेंटेनेंस इंजीनियर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए. उन्होंने आखिरी समय में पायलट बदलाव पर भी सवाल उठाए. मूल रूप से पायलट साहिल मदन और सह-पायलट यश असाइन थे, लेकिन आखिरी मिनट में सुमित कपूर और शांभवी पाठक को बदला गया. रोहित ने पूछा कि ट्रैफिक जाम के कारण पहले पायलट क्यों नहीं पहुंचे, जबकि कपूर पहुंच गए? उन्होंने ट्रांसपोंडर के आखिरी एक मिनट में बंद होने, वॉयस रिकॉर्डिंग की कमी और अन्य तकनीकी खामियों का जिक्र किया.

रोहित पवार ने जांच की मांग की कि इसे केंद्रीय एजेंसी और दो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों (जैसे यूके की AAIB या फ्रांस की BEA) को सौंपा जाए, क्योंकि राज्य स्तर की जांच पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह 100 फीसदी साजिश है, कोई सामान्य हादसा नहीं.

इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने पहले इसे दुर्घटना बताया था, लेकिन रोहित के आरोपों ने परिवार में मतभेद को उजागर किया है. यह मामला महाराष्ट्र की सियासत में नया विवाद खड़ा कर रहा है, जहां अजित पवार की मौत को लेकर पहले से ही अफवाहें चल रही थीं.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

homenation

अजित पवार का निधन: रोहित पवार ने मुख्य पायलट मिस्टर कपूर पर उठाए सवाल

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *