Wed. Mar 18th, 2026

अज्ञात कारणों के चलते महिला ने होटल की छत से कूदकर दी जान – realtimes

blank

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक निजी होटल की छत से महिला ने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित सिद्धि विनायक होटल की छत से महिला ने कूदकर आत्महत्या लिया।

मृतक महिला की पहचान हनी गुप्ता उम्र 25 साल निवासी रायगढ़ केे रुप में हुई है, जो कुछ समय से राजधानी विहार सड्डू में रहती थी। जांच के दौरान टीम के सदस्यों को मृतक हनी गुप्ता के गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों द्वारा 7 मार्च 2026 को थाना विधानसभा में दर्ज कराया गया था।

युवती पिछले कुछ दिनों से होटल में रह रही थी। वह आज छत पर पहुंची और अचानक नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा कि युवती पिछले कुछ सालों से रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कुछ समय से अपने अस्थायी पते से गायब थी, जिसके बाद विधानसभा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। युवती ने आज आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है। मौके से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *