Sat. Mar 7th, 2026

अधूरी रह गई फैंस की ‘मन्नत’, शाहरुख खान ने तोड़ा मिलने का वादा, मांफी मांगकर बोले- आपकी सुरक्षा… – Shah Rukh Khan 60th Birthday Not Come Mannat Due to security reasons tmovg

690760346df89 shahrukh khan mannat 024414570

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज यानी 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपनी करीबियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर लिया है. अब किंग खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उसे बांद्रा स्थित बंगले मन्नत के बाहर इंतजार कर रहे हैं. लेकिन एक्टर ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे टाल दिया है.

मन्नत के बाहर नहीं आएंगे शाहरुख
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अधिकारियों ने मुझे सूचित किया है कि मैं अपने घर मन्नत के बाहर आकर आप सभी प्यारे लोगों का अभिवादन नहीं कर पाऊंगा जो मेरा इंतजार कर रहे हैं. आप सभी से मैं माफी मांगता हूं, लेकिन मुझे बताया गया है कि भीड़ नियंत्रण संबंधी समस्याओं के कारण यह सभी की सुरक्षा के लिए है.’

शाहरुख खान ने आगे लिखा, ‘समझने के लिए शुक्रिया और यकीन मानिए… मुझे आपसे मिलने की जितनी याद आएगी, उससे कहीं ज्यादा मुझे आपकी कमी खलेगी।. आप सभी से मिलने और प्यार बांटने का बेसब्री से इंतजार था. आप सभी को प्यार…’

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *