रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत में सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जहां मुंबई से लेकर गुजरात तक गरीबों को दान दिया जा रहा है, वहीं जानगर में एक शानदार बर्थडे पार्टी भी रखी गई है. अनंत की बर्थडे का जश्न मनाने बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं.
सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं. इन्हीं में एक वीडियो ऐसा है जो अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट के बीच के प्यार को दिखाता है. दरअसल, एक वायरल वीडियो में राधिका, अनंत को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए किस करती दिख रही हैं. दोनों का ये रोमांटिक मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
राधिका मर्चेंट का ‘बर्थडे किस’ वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इस वीडियो में राधिका बेहद प्यार से अनंत के गाल पर किस करती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वहां मौजूद सभी कपल पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाते नजर आते हैं, जो माहौल को और भी रोमांटिक बना रहा है.
अनंत के लिए राधिका का ये ‘बर्थडे किस’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस कपल की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.
पति के बर्थडे पर कैसा है राधिका अंबानी का लुक?
वीडियो में जहां अनंत और राधिका का रोमांटिक अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है, वहीं एक और चीज है जिसने सबका ध्यान खींचा और वो है अंबानी परिवार की छोटी बहू का सादगी भरा अंदाज.
राधिका ने अनंत के जन्मदिन के लिए डिजाइनर आउटफिट पहनने के बजाय सिंपल सूट पहनना चुना. उन्होंने ब्राइट ऑरेंज कलर का सूट पहना हुआ था. उनका कुर्ता प्लेन था, जिसे उन्होंने मैचिंग पैंट्स और दुपट्टे के साथ पेयर किया था. इसके साथ ही उन्होंने बालों को खुला रखा था. उनका ये वाइब्रेंट लुक जन्मदिन के जश्न में चार चांद लगा रहा था.
अनंत की बात करें तो उन्होंने अपने इस खास दिन पर कंफर्ट को प्राथमिकता दी. वो ब्लू कलर की पोलो टी-शर्ट और पैंट्स में नजर आए. उनका सिग्नेचर लॉन्ग हेयर स्टाइल और दाढ़ी उनके लुक को कूल और कैजुअल बना रही है.
—- समाप्त —-
