अब ट्रेनों का टिकट लेने का आसान तरीका बताएगा रेलवे, लाइन लगाने का झंझट होगा खत
Last Updated:
भारतीय रेलवे ने नया ऐप रेलवन लॉन्च किया है, जिससे टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति, प्लेटफॉर्म नंबर, भोजन ऑर्डर और पार्सल ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी. अभियान 12 मार्च 2026 तक चलेगा.

लोगों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है अभियान.
नई दिल्ली. अब ट्रेन का टिकट लेना और रेलवे की सेवाएं इस्तेमाल करना और भी आसान होने जा रहा है. भारतीय रेलवे ने एक नया ऐप रेलवन (RailOne) लॉन्च किया है. इस ऐप में सभी जरूरी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी. जैसे टिकट बुकिंग, ट्रेन की स्थिति, प्लेटफॉर्म नंबर, भोजन ऑर्डर, पार्सल ट्रैकिंग और अन्य जानकारी मिलेगी.
ईस्टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर मिलिंद देउस्कर के निर्देश पर रेलवन ऐप को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक खास जागरूकता अभियान शुरू किया गया है. यह कैंपेन 12 मार्च 2026 तक चलेगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऐप डाउनलोड करने, इंस्टॉल करने और इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है.
यह अभियान ईस्टर्न रेलवे के मुख्यालय और डिवीजनल ऑफिसों के साथ-साथ प्रमुख स्टेशनों पर चलाया जा रहा है. इनमें सियालदह, दमदम जंक्शन, नैहाटी, कांचरापाड़ा, आसनसोल, दुर्गापुर, जसीडीह, मालदा, भागलपुर, साहिबगंज, जमालपुर, बंदेल, बर्दवान और रामपुरहाट जैसे स्टेशन शामिल हैं. अभियान में रेलवे कर्मचारियों और यात्रियों दोनों को लक्ष्य बनाया गया है.
रेलवन ऐप के जरिए यात्रियों को काउंटर पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वे घर बैठे या मोबाइल से टिकट बुक कर सकेंगे, ट्रेन की लाइव लोकेशन देख सकेंगे और यात्रा को और आरामदायक बना सकेंगे. यह ऐप डिजिटल रेलवे की दिशा में एक बड़ा कदम है.
रेलवे ने यात्रियों और उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे रेलवन ऐप डाउनलोड करें और इसका इस्तेमाल करें. इससे बुकिंग आसान होगी, समय बचेगा और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में योगदान मिलेगा. अभियान के दौरान स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर और स्टाफ के जरिए लोगों को ऐप के फायदे बताए जा रहे हैं. भारतीय रेलवे का यह कदम यात्रियों को सुविधाजनक सफर कराने के लिए है. जिससे उन्हें स्टेशन पहुंचाने पर टिकट के लिए ज्यादा परेशानी न उठानी पड़े. स्टेशन पहुंचते ही टिकट लेकर तुरंत सफर शुरू कर सकें और गतव्य तक पहुंच सकें.
