Sun. Mar 1st, 2026

आईएमएफए ने टाटा स्टील के फेरो क्रोम प्लांट का अधिग्रहण किया पूरा….

6b3179a2c7fc7f92f529c9075852bcb8 222905345

भुवनेश्वर। इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (आईएमएफए) ने ओडिशा के जाजपुर जिले के कलिंगनगर में टाटा स्टील लिमिटेड के फेरो क्रोम संयंत्र का रणनीतिक अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड ने 707.26 करोड़ रुपये में टाटा स्टील से फेरोक्रोम संयंत्र का अधिग्रहण किया है। ओडिशा के कलिंगनगर जिले में स्थित 115 एकड़ में फैले इस संयंत्र में वर्तमान में चार भट्टियां हैं, जो हर साल 1,00,000 टन उत्पादन करने में सक्षम हैं।

अधिग्रहण राशि का वित्त पोषण पूरी तरह से आंतरिक स्रोतों से किया गया है। आईएमएफए ने बताया कि कुल 707.26 करोड़ रुपये के इस सौदे में 610 करोड़ रुपये की मूल कीमत के साथ जीएसटी और कार्यशील पूंजी शामिल है।

कंपनी ने कहा कि वहां 5वीं भट्टी का काम अभी अधूरा है, जिसे लगभग एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद संयंत्र की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,50,000 टन सालाना हो जाएगी।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *