Sat. Mar 7th, 2026

इंदौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कंपनी पर 7.92 करोड़ का जुर्माना

iindre 2026 03 de1e576700c7b42401b5d3e5c005ea46

Last Updated:

इंदौर जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. सांवेर जनपद के रिंगनोदिया क्षेत्र में जांच के दौरान सामने आया कि सड़क निर्माण के लिए ली गई अनुमति से अधिक मुरम की खुदाई कर उसकी व्यावसायिक बिक्री की जा रही थी. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर और अपर कलेक्टर न्यायालय के आदेश के बाद आकाश इंटरप्राइजेस पर करीब 7 करोड़ 92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ख़बरें फटाफट

इंदौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, कंपनी पर 7.92 करोड़ का जुर्मानाZoom

इंदौर में अवैध उत्‍खनन पर प्रशासन ने सख्‍त कार्रवाई की है.

मिथिलेश गुप्‍ता
इंदौर.  
जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक निजी कंपनी पर भारी जुर्माना लगाया है. कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जवाहर टेकरी क्षेत्र में संचालित आकाश इंटरप्राइजेस पर 7 करोड़ 92 लाख रुपये से अधिक का दंड लगाया गया है. यह आदेश अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य के न्यायालय से जारी किया गया. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन और अवैध खनन के प्रमाण मिलने के बाद की गई है. अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. प्रशासन का मानना है कि सख्त कार्रवाई से न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी बल्कि सरकारी राजस्व की भी सुरक्षा होगी.

यह मामला इंदौर जिले के सांवेर जनपद के रिंगनोदिया क्षेत्र का है. यहां सड़क निर्माण कार्य के लिए मुरम खुदाई की अनुमति दी गई थी. प्रशासन के अनुसार अनुमति केवल सीमित मात्रा में मुरम निकालने के लिए दी गई थी ताकि निर्माण कार्य पूरा किया जा सके. लेकिन जांच के दौरान यह सामने आया कि कंपनी ने निर्धारित सीमा से कहीं अधिक खुदाई की और निकाली गई मुरम का उपयोग व्यावसायिक बिक्री के लिए किया. जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति या कंपनी को बख्शा नहीं जाएगा.

जांच में क्या सामने आया
प्रशासन को जब इस मामले की शिकायत मिली तो राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया. जांच के दौरान पाया गया कि खनन का दायरा अनुमति से काफी अधिक बढ़ा दिया गया था. इसके बाद अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत की. रिपोर्ट के आधार पर आदेश जारी करते हुए कंपनी पर करीब 7.92 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया.

अवैध खनन क्यों बन रहा बड़ी समस्या
विशेषज्ञों के अनुसार अवैध खनन केवल आर्थिक अपराध नहीं बल्कि पर्यावरणीय संकट भी पैदा करता है. अनियंत्रित खुदाई से जमीन की संरचना कमजोर हो जाती है और भूजल स्तर पर भी असर पड़ता है. इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी का कटाव और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं. यही कारण है कि सरकार ने हाल के वर्षों में खनन गतिविधियों की निगरानी को और सख्त किया है.

About the Author

authorimg

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *