Fri. Mar 13th, 2026

इधर SIR पर बंगाल में छाती पीट रहा विपक्ष, उधर लोग बढ़-चढ़कर वोटर लिस्‍ट अपडेट में जुटे, तस्वीरें बोल रहीं सच

Bihar SIR Politics 2025 11 bf311651438c72718a754b943337cdd8

Last Updated:

Bengal SIR Controversy: बंगाल में SIR ने राजनीति और जनभागीदारी दोनों को सक्रिय कर दिया है. एक तरफ आरोप-प्रत्यारोप की गूंज है, तो दूसरी तरफ मतदाता जागरूकता की लहर नजर आई. यही लोकतंत्र की असली तस्वीर है. विवाद के बीच भी लोगों की भागीदारी कायम है.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.06 2 2025 11 e7680818f5a4ee68673f87215c7a2097

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासत गरमा गई है. टीएमसी, कांग्रेस और वाम दल इसे भाजपा का छुपा एजेंडा बता रहे हैं, वहीं चुनाव आयोग अपनी पारदर्शिता पर अडिग है. विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाजी अपने चरम पर है.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.06 1 2025 11 5cf0dd25d0d2330b5cd46961ab386693

दिलचस्प बात यह है कि सियासी विवादों के बावजूद आम लोग इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. बीएलओ के घर-घर पहुंचने पर नागरिक अपने दस्तावेजों के साथ फॉर्म भर रहे हैं. मतदान अधिकार के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.06 2025 11 dfc932bd96cf9b44b8d1895793cc4f55

कई इलाकों में बीएलओ को नागरिकों से सकारात्मक सहयोग मिल रहा है. लोग अपने परिवार के नए मतदाताओं के नाम जोड़वाने और गलतियों को ठीक कराने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. यह जनता के लोकतांत्रिक जागरूक होने का संकेत है.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.05 1 2025 11 975b0d0dfcc568391bb3fd348e7e7aa3

सोशल मीडिया पर जहां राजनीतिक बयानबाजी जारी है, वहीं कई युवा SIR को अपना वोट सुरक्षित रखने का मौका मान रहे हैं. कॉलेजों और स्थानीय क्लबों में मतदाता सूची अपडेट कराने को लेकर कैम्प तक लगाए जा रहे हैं.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.05 2 2025 11 779bfa4d36922f0ca2995b054706a407

तृणमूल कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. पार्टी का दावा है कि इस प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची से उसके समर्थकों के नाम हटाने की साजिश हो रही है. ममता बनर्जी ने इसे गुप्त एनआरसी करार दिया है.

WhatsApp Image 2025 11 04 at 17.44.05 2025 11 124b1d05182c9f278b6d2b97323503de

दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि SIR लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है. पार्टी के मुताबिक इससे फर्जी वोटिंग पर रोक लगेगी और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध होगी. भाजपा ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी चुनाव की बुनियाद बताया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

PHOTO: SIR पर छाती पीट रहा विपक्ष, लोग बढ़-चढ़कर वोटर लिस्‍ट अपडेट में जुटे

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *