Sun. Mar 29th, 2026

इमाम की बेटी नाहिद सुल्ताना ने किया कमाल,मैट्रिक परीक्षा में 489 अंक लाकर बनी स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना

HYP 5817087 1774793839231 2

Last Updated:

Bihar Board 10th Topper: बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में गूसराय की नाहिद सुल्ताना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है. नाहिद ने कुल 489 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि भाई का टिप्स पर मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. अब उनका सपना डॉक्टर बनना.

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे जारी किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट को जारी किया गया है. जारी रिजल्ट के मुताबिक इस बार बेगूसराय की नाहिद सुल्ताना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है. नाहिद ने कुल 489 अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि भाई का टिप्स पर मेहनत, सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

बेगूसराय की इस बार बनी 2nd टॉपर 
जारी रिजल्ट के मुताबिक नाहिद सुल्ताना बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत बनवारीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 की रहने वाली हैं. उनके पिता सोहराब आलम गांव की मस्जिद में इमाम हैं, जबकि माता गृहिणी हैं. इनकी सफलता गांव वालों के लिए नई खुशियां 2006 के बाद बनी है. ग्रामीणों ने बताया इसी गांव से वर्ष 2006 में टॉप 5 की छात्रा सामने आई थी. अब इस बार बिहार बोर्ड की 2nd टॉपर.

सेल्फ स्टडी से मिली सफलता 
नाहिद के मुताबिक इन्होंने अपनी तैयारी मुख्य रूप से सेल्फ स्टडी के जरिए की. रोजाना 6 से घंटे पढ़ाई करने की बात बताई. इन्होने बताया सभी विषयों पर बराबर ध्यान देती थीं. उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की, खास बात यह रही कि इन्होंने सबसे ज्यादा अंक उर्दू में उन्होंने 98 अंक और गणित में 97 अंक हासिल किए, जो उनके मजबूत विषय रहे.

भाई बना प्रेरणा अब डॉक्टर बनने का है सपना 
इसने लोकल 18 पर अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई मो. दानिश को दिया. उन्होंने बताया कि उनके भाई ने हर कदम पर गाइड किया, पढ़ाई का सही रोडमैप समझाया और हमेशा मोटिवेट किया. कठिन समय में भाई का सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बना. भाई ने भी बताया घरों में ही पढ़ाई की कहीं कोचिंग नहीं की .नाहिद राजकीयकृत हाई स्कूल बनवारीपुर की छात्रा हैं. उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य 12वीं में साइंस लेकर अच्छे अंकों से पास करना है और आगे मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनना है. वह समाज की सेवा करना चाहती हैं और जरूरतमंदों के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *