Sat. Mar 28th, 2026

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में टीवीएस का दबदबा, बजाज ऑटो दूसरे स्थान पर

d39218265d1e1678dcd0240d834f05e0 1358221387

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर ने मार्च के महीने में भी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में अपना दबदबा बरकरार रखा है। 27 मार्च तक देश में कुल 1,39,238 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इसमें 27.30 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ टीवीएस मोटर पहले स्थान पर रही।

टीवीएस मोटर द्वारा निर्मित कुल 38,007 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का अभी तक रजिस्ट्रेशन हो चुका है। टीवीएस मोटर के बाद इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बेचने के मामले में बजाज ऑटो दूसरे स्थान पर रही है।

बजाज ऑटो द्वारा बनाए गए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का मार्केट शेयर 24 प्रतिशत है। अभी तक बजाज ऑटो द्वारा बनाए गए 33,447 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

सरकार द्वारा बनाए गए वाहन पोर्टल द्वारा जारी किए गए रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार मार्च के महीने में एथर एनर्जी 26,151 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री करके तीसरे स्थान पर रही है।

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में एथर एनर्जी का मार्केट शेयर 18.8 प्रतिशत है। कंपनी की इस उपलब्धि में एथर एनर्जी की 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा की बिक्री का अहम योगदान है।

मार्च के महीने में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बेचने के मामले में हीरो मोटोकॉर्प चौथे स्थान पर रही। हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड विडा ने 15,683 रजिस्ट्रेशन और 11.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में मार्च महीने के दौरान चौथा स्थान हासिल किया।

वहीं ओला इलेक्ट्रिक ने मार्च महीने के दौरान 6,381 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री की। इस महीने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 4.6 प्रतिशत रहा और कंपनी पांचवें स्थान पर रही।

इन प्रमुख कंपनियों के अलावा अन्य कंपनियों में एंपियर ने 3.9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ 5,378 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि रिवर कंपनी ने 2.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ अपने 3,135 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन कराया।

मार्च के महीने में बीगॉस ने कुल 2,296 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री की। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 1.6 प्रतिशत है। इसी तरह प्योर ईवी के सिर्फ 259 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स मार्चे के महीने में अभी तक बिक सके हैं।

कंपनी का इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में महज 0.2 प्रतिशत का मार्केट शेयर है। इनके अलावा कई अन्य छोटे और उभरते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स ने मार्च के दौरान कुल 8,501 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री की इन छोटे छोटे मैन्युफैक्चरर्स का इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में कुल मिला कर 6.1 प्रतिशत का मार्केट शेयर है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *