ईरान के दक्षिण-पूर्व पहाड़ियों के इलाके में स्थित कुहे बार जमली नामक फैसिलिटी पर अमेरिका ने हमला किया है. अमेरिका ने इस हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी कर दिखाया है कि वह कैसे ईरान की हर क्षमता को नुकसान पहुंचा रहा है. यह ऑप्टिक्स वार अमेरिका की सैन्य रणनीति का हिस्सा है, जिसमें वह ईरान की महत्वपूर्ण रणनीतिक जगहों पर निशाना साध रहा है.
