Tue. Mar 24th, 2026

ईरान में मीर जाफर तलाश रहे डोनाल्ड ट्रंप, जंग के बीच ब्रह्मा चेलानी क्यों कर रहे ऐसी भविष्यवाणी

chellaney post 1 2026 03 040e0d3ac17dd5e6d913ab8e4b2db853

होमताजा खबरदेश

ईरान में मीर जाफर तलाश रहे ट्रंप, जंग के बीच चेलानी क्यों कर रहे ये भविष्यवाणी

Last Updated:

Donald Trump Searching Mir Jafar In Iran: डोनाल्ड ट्रंप ईरान युद्ध में वेनेजुएला मॉडल दोहराना चाहते हैं. सामरिक मामलों के जाने माने जानकार ब्रह्मा चेलानी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ईरान में एक मीर जाफर की तलाश में हैं, जो अमेरिका की शर्तों पर जंग खत्म करे और फिर अमेरिका का मोहरा बनकर ईरान पर शासन करे. इस क्रम में भले ही उसे ईरान की संप्रभुता को बेचना पड़े.

ईरान में मीर जाफर तलाश रहे ट्रंप, जंग के बीच चेलानी क्यों कर रहे ये भविष्यवाणीZoom

ब्रह्मा चेलानी ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान में एक मीर जाफर की तलाश में हैं.

Donald Trump Searching Mir Jafar In Iran: ईरान के साथ जंग में अमेरिका और उसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुरी तरह उलझ गए हैं. ट्रंप और उनके सलाहकारों को बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ईरान इस जंग में इस तरह पलटवार करेगा. अरब में देशों में अमेरिका सैन्य ठिकानों और इजरायल के मिसाइल हमलों ने दुनिया के जानकारों को हैरान कर दिया है. अब डोनाल्ड ट्रंप जंग खत्म करने की बात कर रहे हैं. वह दावा कर रहे हैं कि इस जंग को खत्म करने के लिए उनके अधिकारियों की ईरान के एक बड़े नेता बात हुई है. इस दावे के बीच सामरिक मामलों के जाने माने विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने एक बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि दरअसल, जंग के इस मोड़ पर डोनाल्ड ट्रंप के ईरान में एक मीर जाफर की तलाश है, जो अमेरिका की शर्तों पर युद्ध का अंत करे और बदले में उसे ईरान की गद्दी मिली जाए. भले ही इस डील में उसको ईरान की संप्रभुता के समझौता करना पड़े.

इस पोस्ट में वह आगे लिखते हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयानों से साफ हो गया है कि वह ईरान में भी वेनेजुएला मॉडल दोहराने की कोशिश कर रहे हैं. जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सैन्य अभियान में पकड़ने के बाद वाशिंगटन ने उनकी ही उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाकर स्थापित किया. अब ट्रंप ईरान में भी ऐसी ही एक ‘डेल्सी’ की तलाश में हैं. डेल्सी यानी कोई ऐसा नेता जो देश की संप्रभुता का सौदा कर अमेरिकी शक्ति के साथ तालमेल बिठाए और युद्ध को वाशिंगटन की शर्तों पर समाप्त कर दे.‘डेल्सी’ शब्द अब तेजी से एक नया वैश्विक पर्याय बनता जा रहा है.

इसका मतलब उस राजनीतिक नेता से है जो अपनी सत्ता और खुद को बचाए रखने के लिए देश की संप्रभुता विदेशी शक्ति को सौंप देता है. इतिहास में ऐसे चरित्रों के लिए अलग-अलग नाम रहे हैं. यूरोप में उन्हें ‘क्विस्लिंग’ कहा जाता है. यह नाम नॉर्वे के विदकुन क्विस्लिंग के नाम पर पड़ा है. उसने हिटलर को अपने देश पर आक्रमण के लिए आमंत्रित किया था और नाजी संरक्षण में खुद को सरकार का प्रमुख घोषित कर लिया था.

मीर जाफर की कहानी

भारतीय उपमहाद्वीप में इसका समानांतर है मीर जाफर. वह बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के सामने धोखा देने वाला सेनापति था. मीर जाफर की गद्दारी ने प्लासी के युद्ध में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की जीत सुनिश्चित की. इसके बाद ही भारत गुलाम बना. फिर उस समय दुनिया की सबसे धनी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत मात्र 150 वर्षों में दुनिया की सबसे गरीब अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो गया. दूसरी तरफ ब्रिटेन विश्व का सबसे बड़ा साम्राज्य बन गया.

ब्रह्मा चेलानी लिखते हैं कि पैटर्न हर बार एक समान रहा है. कोई राजनीतिक खिलाड़ी कमजोर पड़ रही सत्ता से मुंह मोड़कर कब्जा करने वाली या हस्तक्षेप करने वाली विदेशी शक्ति के साथ गठजोड़ कर लेता है. वह अक्सर नई व्यवस्था का चेहरा बन जाता है और देश के संसाधनों को विदेशी राजनीतिक समर्थन के बदले में सौंप देता है. ट्रंप ने हाल ही में स्पष्ट कहा कि ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की नियुक्ति में उन्हें शामिल होना चाहिए. जैसे- वेनेजुएला में डेल्सी के साथ हुआ.

ब्रह्मा चेलानी कहते हैं- डोनाल्ड ट्रंप मोजतबा खामेनेई को लाइटवेट करार दिया और कहा कि हम ईरान में सद्भाव और शांति लाने वाला कोई व्यक्ति चाहते हैं. मुझे नियुक्ति में शामिल होना चाहिए, ठीक वैसे जैसे डेल्सी के साथ वेनेजुएला में.

ट्रंप वेनेजुएला के अनुभव को ईरान के लिए परफेक्ट बता चुके हैं, जहां मादुरो को हटाने के बाद सिर्फ दो लोगों को छोड़कर बाकी सबकी नौकरी बच गई. वेनेजुएला में जनवरी के ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ में मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को पकड़कर अमेरिका ले जाया गया. इसके बाद डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया. डोनाल्ड ट्रंप ने शुरू में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा और तेल उद्योग में अमेरिकी कंपनियों को नियंत्रण मिलेगा.

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *