Sat. Feb 28th, 2026

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने घोषित की अंडर-23 महिला टीम, मेरठ की दो बेटियां शामिल

28feb2

मेरठ । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने शुक्रवार को कानपुर में आयोजित चयन कैंप के आधार पर अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की। इस टीम में मेरठ की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—मिस्टी चौधरी और अमीषा—को जगह मिली है।

16 वर्ष की मिस्टी चौधरी का शानदार चयन

मेरठ के शताब्दी नगर बी पॉकेट सेक्टर-1 निवासी 16 वर्षीय मिस्टी चौधरी का अंडर-23 टीम में चयन विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। वह इस कम उम्र में अंडर-23 टीम में चुनी जाने वाली मेरठ की पहली महिला क्रिकेटर बताई जा रही हैं।मिस्टी इससे पहले उत्तर प्रदेश के लिए अंडर-15 और अंडर-19 टीम में खेल चुकी हैं। उनके पिता सतीश ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने बेटी को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा और छोटी उम्र से अभ्यास शुरू करा दिया। मिस्टी ने विभिन्न टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ।
उन्होंने कोच नितिन और नीतू अग्रवाल से प्रशिक्षण लिया और वर्तमान में आगरा में कोच केके शर्मा से अभ्यास कर रही हैं।

अमीषा का दमदार प्रदर्शन

गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतूड़ी से प्रशिक्षण ले रहीं 22 वर्षीय अमीषा भी सीधे हाथ की बल्लेबाज हैं। कानपुर कैंप के दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक मैच में 74 और दूसरे में 51 रन बनाए।शास्त्रीनगर निवासी अमीषा इससे पहले दो बार अंडर-23 टीम में चयनित हो चुकी हैं और हाल ही में यूपी की महिला सीनियर टीम में भी जगह बना चुकी हैं। उनके पिता किसान हैं और वह पिछले चार वर्षों से नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं।दोनों खिलाड़ियों के चयन पर परिवार और कोचों ने खुशी जताई है। मेरठ में खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी दोनों बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *