Wed. Mar 11th, 2026

“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति, 134 टन अवैध स्क्रैप जप्त

uyt11

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़जिले में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8मार्च को 8अलग-अलग मामलों में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की है। कार्रवाई में 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा गया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि जप्त वाहनों की कीमत करीब 65 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप किए गए मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड और महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन को रोककर जांच की, जिनमें मशीनरी पार्ट्स, एंगल और छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था। वाहन चालकों से वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में स्क्रैप और वाहनों को जप्त कर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) और 303(2)बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

इसी दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में छापा मारकर मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) और पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) बरामद कीं। सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर इसे भी जप्त करते हुए आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी के खिलाफ कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरी के कबाड़, अवैध स्क्रैप परिवहन और चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *