Mon. Mar 2nd, 2026

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, दिया गया धन मिल सकता है वापस, नौकरी में मिलेगी सराहना, करें ये उपाय

modified gen img 0 2026 03 01T15 57 13.236222 2026 03 412494afd0680b7268b34b85687338d9

होमताजा खबरदेश

कन्या राशि वालों का आज का दिन रहेगा शुभ, दिया गया धन मिल सकता है वापस

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal: देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते है कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है. आज पुराने धन की वापसी हो सकती है. व्यापार में भी धन निवेश करें तो आगे चलकर आपको मुनाफा हो सकता है. आज का दिन स्वास्थ्य भी आपका उत्तम रहने वाला है.

आज का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग के आधार पर तैयार किया गया है. आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है.आज आश्लेषा नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बना हुआ है. चंद्रमा पहले कर्क राशि में रहकर बाद में मिथुन राशि में गोचर करेगा. चंद्रमा की स्थिति का हमारे मन और निर्णय क्षमता पर सीधा प्रभाव पड़ता है, इसलिए आज का दिन कई राशियों के लिए बदलाव लेकर आ सकता है.

देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन विशेष रूप से कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है. अगर आप कन्या राशि के जातक हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है.

दिया गया धन आपको वापस मिल सकता है:
सबसे पहले बात करते हैं धन से जुड़े मामलों की. यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था और वह लंबे समय से वापस नहीं मिल रहा था, तो आज उसके मिलने के योग बन रहे हैं.अचानक से रुका हुआ पैसा हाथ में आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी.

व्यापार के मामले मे आज दिन रहेगा सकरात्मक रहेगा :
व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा.अगर पिछले कुछ दिनों से व्यापार थोड़ा धीमा चल रहा था या मनचाहा लाभ नहीं मिल रहा था, तो आज स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. नए ग्राहक मिल सकते हैं या कोई पुराना सौदा फाइनल हो सकता है. आज लिया गया सही निर्णय आगे चलकर लाभ दिला सकता है.

ऑफिस मे आपके काम की सराहना की जायेगी:
नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है. अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो आपके लिए आगे बढ़ने का अवसर बनेगी.आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा काम के सिलसिले में या परिवार के साथ हो सकती है. यह यात्रा आपके लिए लाभकारी साबित होगी.यात्रा के दौरान कोई अच्छा संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में फायदा देगा.

आज भगवान शिव की पूजा करें
पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा.परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिल सकता है.स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए खान-पान का ध्यान रखें.हल्का और संतुलित भोजन करें.कुल मिलाकर कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां, लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आने वाले समय के लिए नई उम्मीदें देगा. सकारात्मक सोचे.

उपाय -आज भगवान शिव की पूजा करे, जल के साथ 11 बेलपत्र राम नाम लिख़ शिवलिंग पर अर्पण करे.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *