Tue. Feb 17th, 2026

कुरमातराई के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर – realtimes

201d60c8338d2dc08d9a982f554f612d 1314265857

धमतरी। धमतरी के कुरमातराई के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक दुलेश साहू की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा बुजुर्ग व्यक्ति का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

आज रविवार काे अर्जुनी पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार ग्राम कोसमरा निवासी बताए जा रहे हैं। वे किसी निजी कार्य से धमतरी आए हुए थे और काम खत्म हाेने के बाद वापस अपने गांव कोसमरा लौट रहे थे। इसी दौरान कुरमातराई के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों लाेग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और सामाजिक संस्थाओं को दी। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान और अमन साहू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दुलेश साहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल बुजुर्ग का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *