पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता दिया. अर्जुन तेंदुलकर की शादी उद्योगपति रवि घई की पोती सानिया चंडोक से होने वाली है. सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अर्जुन और सानिया की शादी के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद और युवा जोड़े के लिए दिए गए विचारपूर्ण सुझावों के लिए धन्यवाद भी कहा.
सचिन ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें भी शादी का कार्ड दिया. सचिन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हमारे परिवार को राहुल गांधी जी से मिलने और उन्हें अर्जुन-सानिया की शादी में इनवाइट करने का मौका मिला. आपने जो प्यार और मेहमाननवाज़ी दिखाई, उसके लिए धन्यवाद.
सानिया चंडोक एक जाने-माने बिज़नेस परिवार से हैं. उनके दादा ग्रेविस ग्रुप को लीड करते हैं, जिनके पास द ब्रुकलिन क्रीमरी (The Brooklyn Creamery) और बास्किन-रॉबिंस (Baskin-Robbins) जैसे जाने-माने आइसक्रीम ब्रांड्स की जिम्मेदारी है. मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स के रिकॉर्ड के मुताबिक, सानिया अभी मुंबई में मिस्टर पॉज़ पेट स्पा एंड स्टोर LLP में डेज़िग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पिता की तरह बैटिंग करते हैं, बस मौके चाहिए…’, योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ में पढ़े कसीदे
अर्जुन तेंदुलकर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर अपना क्रिकेट करियर बनाया है. वे घरेलू क्रिकेट में गोवा को रिप्रेजेंट करते हैं और पहले इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं.
क्रिकेट की बात करें तो, अर्जुन ने 22 फर्स्ट-क्लास मैचों में 48 विकेट लिए हैं और 620 रन भी बनाए हैं. लिस्ट A क्रिकेट में, उन्होंने 23 मैचों में 25 विकेट लिए हैं और 155 रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले, अर्जुन को मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया था.
—- समाप्त —-
