Thu. Apr 2nd, 2026

क्या नाटो को छोड़ सकता है अमेरिका?:ईरान संघर्ष में साथ न मिला तो भड़के ट्रंप, जानें यह कितना मुमकिन, कैसा असर – Us Nato Plan Donald Trump Interview North Atlantic Treaty Organisation Iran War Hormuz Strait Explained

nato donald trump us nato iran war 4351a2b5d28c435cd1751bf9c00a6da7

एक महीने पहले जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले शुरू किए तो यह आशंका जताई जा रही थी कि इस युद्ध के विश्व युद्ध बनने में देर नहीं लगेगी। माना जा रहा था कि अमेरिका और इस्राइल पर अगर ईरान का पलटवार होता है तो अमेरिका के सहयोगी देश, खासकर नाटो और यूरोपीय संघ के देश उसकी मदद के लिए जरूर आगे आएंगे। हालांकि, जहां पहला अनुमान कि ईरान पलटवार करेगा वाली बात सही साबित हुई, तो वहीं दूसरा अनुमान कि अमेरिका के सहयोगी मदद के लिए आगे आएंगे अब तक सही नहीं हो पाया। उल्टा अधिकतर सहयोगियों ने यह कहकर युद्ध में उतरने से इनकार कर दिया कि यह संघर्ष अमेरिका ने खुद शुरू किया है और वह इसमें नहीं कूदेंगे। 


Trending Videos



इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी सहयोगियों के रवैये से खासे नाराज रहे हैं। बीते एक महीने में उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्रूथ सोशल पर नाटो को कागज के शेर तक बताया। साथ ही उन्होंने अपने सहयोगियों पर भी लगातार संघर्ष में शामिल होने का न सिर्फ दबाव बनाया, बल्कि ब्रिटेन और यूरोप के कई देशों पर उनकी मदद न करने के आरोप भी लगाए। अब ट्रंप ने एक ब्रिटिश अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह अमेरिका को नाटो से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *