इंटरनेट पर कभी-कभी कुछ ऐसी घटना वायरल हो जाती है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी काबू नहीं कर पाएंगे. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो काफी चर्चा में है. जिसमें एक शख्स ट्रेन की खिड़की से नारियल निकालने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @jitu_rajoriya नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है – भाई ने अंत में पूरे कपल कम्युनिटी की लाज रख ली.
वीडियो देख मजा आ जाएगा…
वीडियो में एक शख्स ट्रेन में खिड़की के किनारे बैठा दिखाई दे रहा है और उसके बगल में एक महिला है जो शायद उनके साथ सफर कर रही हैं. वीडियो में शख्स एक नारियल को ट्रेन की खिड़की से अंदर लाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. क्योंकि, ट्रेन की खिड़की में लगे रॉड के बीच काफी कम गैप है और उससे नारियल को निकालना संभव नहीं है. इसके बावजूद शख्स नारियल को अंदर खींचने की पूरी कोशिश करता दिखाई देता है.
यह नजारा किसी फिल्म के कॉमेडी सीन की तरह लगता है. लेकिन, शख्स की ईमानदार कोशिश और हाव-भाव से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह सच में ऐसे मुश्किल सिचुएशन में फंस गया है. वह न तो नारियल को छोड़ सकता है और न ही अंदर ला सकता है. फिर भी उसने टोपी उतारकर पूरी ताकत से नारियल को खिड़की से अंदर खींचता है. अंतत: शख्स नारियल को अंदर खींचने में सफल हो जाता है.
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजे लिए हैं. इस वीडियो को देखने के बाद और यूजर्स के कमेंट पढ़कर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक सके. एक यूजर ने लिखा है – ऐसा तो अजय देवगन भी नहीं कर पाए थे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है – भाई इतनी मेहनत से अच्छा था, लड़की को विंडो सीट दे देते, नारियल को बाहर से ही पकड़कर स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर वो नारियल पानी पी लेती.
एक शख्स ने लिखा है भाई ने नारियल तो खिड़की से निकाल लिया, लेकिन इसे फेंकने के लिए तो उसे अपनी जगह छोड़नी ही होगी. वैसे नारियल बाहर होते हुए भी स्ट्रॉ से उसका पानी पीया जा सकता था. एक अन्य यूजर ने लिखा – सन ऑफ सरदार मूवी रिटर्न.
—- समाप्त —-
