Wed. Mar 11th, 2026

खेसारी लाल यादव पर फिर भड़के पवन सिंह, बोले ‘पागल हो चुका है’, एक्टर के घर पर बुलडोजर चलने पर कहा ये – pawan singh once again targets khesari lal yadav bihar elections2025 tmovj

6910407d6a6d3 pawan singh 091919918

भोजपुरी सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच राइवलरी कितनी तगड़ी है, ये हर कोई जानता है. दोनों एक-दूसरे के खिलाफ इशारों-इशारों में कई बातें बोल देते हैं. इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दोनों सुपरस्टार्स के बीच खूब बयानबाजी चल रही है. कभी खेसारी पवन सिंह को लेकर कुछ बोलते हैं, कभी पवन सिंह खेसारी पर टिप्पणी करते हैं. 

खेसारी लाल यादव पर फिर क्या बोले पवन सिंह?

पिछले कुछ दिनों में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने एक-दूसरे के बारे में कई बातें की हैं. मालूम हो कि पवन सिंह और खेसारी चुनावी मैदान में खड़े हैं. जहां पवन सिंह NDA के प्रचारक हैं, वहीं खेसारी RJD के छपरा सीट से उम्मीदवार. खेसारी ने इसी दौरान पावर स्टार की पार्टी को लेकर खूब सारे बयान दिए, मगर वो उसके साथ उनकी पर्सनल लाइफ पर भी स्टेटमेंट्स देने लगे जिससे पवन सिंह नाराज हुए.

कुछ दिनों पहले भी खेसारी, पवन सिंह को लेकर काफी कुछ बोल गए. उन्होंने कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के चारों सितारे (पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ) को पागल कर देंगे. चूंकि चारों सितारे NDA के प्रचारक हैं, इसलिए खेसारी ने ऐसे तीखे बोल कहे थे.

लेकिन अब पवन सिंह ने खेसारी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक चुनावी रैली के दौरान पावर स्टार ने खेसारी पर ज्यादा टिप्पणी ना करते हुए मीडिया से कहा, ‘वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे. हम लोग तू-तड़ाक वाले नहीं हैं. अपनी मर्यादा में रहकर काम करते हैं.’

खेसारी के गैरकानूनी घर वाली खबर पर क्या सोचते हैं पवन सिंह?

पवन सिंह ने आगे खेसारी के मुंबई स्थित घर पर बुलडोजर चलने वाली खबर पर भी रिएक्ट किया. पावर स्टार ने कहा कि उनके घर कानूनी है या गैरकानूनी, इसपर वो कुछ बोलना नहीं चाहेंगे. बता दें कि खेसारी पवन सिंह की शादी में आई परेशानियों पर कई बार टिप्पणी कर चुके हैं, जिसपर काफी बवाल मचा.  

खेसारी ने हाल ही में कहा था कि वो भले ही एक पानी पर नहीं रहते होंगे, लेकिन वो एक बीवी पर रहते हैं. एक्टर की ये बात पावर स्टार को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी. अब देखना होगा कि खेसारी और पवन सिंह के बीच चल रही ये बयानबाजी आखिर कब जाकर थमेगी. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *