Thu. Mar 12th, 2026

‘गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल पहुंचती है…’, नतीजों के बाद PM मोदी का CM ममता को संदेश – PM Modi Bihar NDA BJP Win says Ganga Flows From Bihar To Bengal ntc

6917a4b2ac219 pm modi after bjp win in bihar 145244768

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की शानदार जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस जनादेश को जन-समर्थक सुशासन की राजनीति की जीत करार दिया.

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में धन्यवाद समारोह को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने बिहार की सफलता को अब पश्चिम बंगाल की ओर मोड़ने का संकल्प लिया, और कहा कि बीजेपी की विजय यात्रा गंगा नदी की धारा का अनुसरण करते हुए बिहार से बंगाल तक ‘जंगल राज’ को खत्म करेगी.

भारी बहुमत के साथ बिहार में NDA की वापसी सुनिश्चित होने के बाद, पीएम मोदी ने सीधे अगले चुनावी राज्यों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “गंगा जी बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक जाती है. बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है. मैं पश्चिम बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि आपके समर्थन से, बीजेपी पश्चिम बंगाल से भी ‘जंगल राज’ को उखाड़ फेकेंगी.”

इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से जुड़ाव प्रदर्शित करते हुए मिथिला पेंटिंग वाला गमछा पहना और अपने भाषण की शुरुआत “छठी मैया की जय” के उद्घोष के साथ की.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम-यादव नहीं… बिहार रिजल्ट के बाद पीएम मोदी ने बताया जीत का नया ‘MY’ फॉर्मूला

नया ‘M-Y’ फॉर्मूला: महिला और युवा
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने जंगल राज वालों के सांप्रदायिक ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है, और आज की जीत ने एक नया, सकारात्मक ‘M-Y’ फॉर्मूला दिया है, जो है ‘महिला और युवा’.उन्होंने कहा कि बिहार की युवा आबादी, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म की हो, उनकी आकांक्षाओं ने जंगल राज वालों के सांप्रदायिक फॉर्मूले को नष्ट कर दिया.

सुशासन और विकास के लिए जनादेश
पीएम मोदी ने इस जीत को सुशासन की राजनीति का जनादेश बताया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व तथा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी NDA नेताओं के योगदान की सराहना की.प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जनादेश विकास की राजनीति के लिए है और भाई-भतीजावाद की राजनीति का स्पष्ट अस्वीकृति है.

उन्होंने बिहार की जनता को तेज विकास, नए उद्योगों और रोजगार का आश्वासन दिया, और कहा कि अब NDA बिहार में 25 साल की सुनहरी यात्रा की ओर बढ़ रहा है.उन्होंने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि इस जीत ने चुनाव आयोग में लोगों के विश्वास को मजबूत किया है.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *