Sat. Mar 7th, 2026

गर्ल पावर की ऊंची उड़ान: 1000 महिला पायलट्स के साथ इंडिगो ने रचा इतिहास, बन गई भारत की पहली एयरलाइन

Indigo 3 2026 03 e87d9d83f687908afdaf04fca47e6ca5

होमताजा खबरदेश

1000 महिला पायलट्स के साथ इंडिगो ने रचा इतिहास, बन गई भारत की पहली एयरलाइन

Last Updated:

Indigo Woman Power: इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बन गई है, जिसके पास 1000 से ज्यादा महिला पायलट हैं. वहीं एयरलाइंस के कुल वर्कफोर्स की बात करें तो महिलाओं का प्रतिशत करीब 45 है. इंडिगो का दावा है कि एयरलाइन की सभी विंग्‍स में महिलाओं को हिस्‍सेदारी है.

1000 महिला पायलट्स के साथ इंडिगो ने रचा इतिहास, बन गई भारत की पहली एयरलाइनZoom

Indigo Woman Power: एविएशन की दुनिया में इंडिगो ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जो पूरे देश के लिए गर्व की बात बन गया है. दरअसल, इंडिगो में महिला पायलट्स की संख्‍या 1000 के पार जा चुकी है. इसी के साथ इंडिगो भारत की पहली एयरलाइन बन गई है, जिसने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. यह उपलब्धि सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एविएशन इंडस्ट्री में बदलाव की कहानी है. इंडिगो के कुल पायलटों में अब करीब 17.5 प्रतिशत महिलाएं हैं. खास बात यह है कि यह आंकड़ा दुनिया के औसत से तीन गुना ज्यादा है. वैश्विक स्तर पर एयरलाइंस में महिला पायलटों की संख्या करीब पांच फीसदी के आसपास है.

सिर्फ कॉकपिट तक सीमित नहीं है महिलाओं की मौजूदगी

  1. इंडिगो में महिलाओं की मौजूदगी सिर्फ कॉकपिट तक सीमित नहीं है. एयरलाइंस के कुल वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी अब 45 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है.
  2. एयरपोर्ट ऑपरेशंस स्टाफ में 30 प्रतिशत से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं. वहीं, ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर में लगभग 25 प्रतिशत महिलाएं हैं.
  3. वहीं, फाइनेंस विभाग में 20 प्रतिशत से ज्यादा महिला एयरलाइन कर्मी हैं. डिजिटल टीम में भी महिलाओं की भागीदारी 15 प्रतिशत से अधिक है.
  4. इतना ही नहीं, कंपनी के लीडरशिप रोल्स में भी महिलाओं की मजबूत मौजूदगी है. इंडिगो में करीब 23 प्रतिशत नेतृत्व पदों पर महिलाएं जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
  5. इसके अलावा ‘6E गर्ल पावर कम्युनिटी’ नाम का एक नेटवर्क भी बनाया गया है, जहां महिलाएं एक-दूसरे को सपोर्ट और मार्गदर्शन देती हैं.

इंडिगो का ‘एम्ब्रेस’ और ‘टेक ऑफ 2.0’ प्रोग्राम महिलाओं को किस आगे बढ़ने में मदद कर रही है?
इंडिगो अपने एयरलाइन कर्मियों के लिए डाइवर्सिटी और इनक्लूजन को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है. कंपनी की ‘एम्ब्रेस’ पहल इसी दिशा में एक बड़ा कदम है. इसके तहत समान अवसर, सम्मान और सहयोग का माहौल बनाने पर जोर दिया जाता है. महिलाओं के लिए खास तौर पर ‘टेक ऑफ 2.0’ प्रोग्राम शुरू किया गया है. यह उन महिलाओं को दोबारा करियर शुरू करने का मौका देता है जिन्होंने किसी कारण से नौकरी छोड़ दी थी.

इंडिगो में महिला एयरलाइन कर्मियों के लिए आने वाले समय में किस तरह के बदलाव होने वाले हैं?
एक समय था जब पायलट का पेशा लगभग पूरी तरह पुरुषों के हाथ में माना जाता था. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. भारत में महिला पायलटों की संख्या दुनिया के कई देशों से ज्यादा है और इंडिगो की यह उपलब्धि उसी बदलाव का बड़ा उदाहरण है. एयरलाइन का कहना है कि आने वाले वर्षों में और भी ज्यादा महिलाएं कॉकपिट से लेकर लीडरशिप तक अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी.

इंटरनेशनल वुमेंस डे पर इंडिगो ने वीडियो के जरिए क्‍या संदेश देने की कोशिश की है?
इंटरनेशनल वुमेंस डे पर इंडिगो ने सोशल मीडिया पर एक खास फिल्म भी जारी की है. इस वीडियो में एयरलाइन की महिला एयरलाइन कर्मियों की कहानी दिखाई गई है. इसमें बताया गया है कि किस तरह मेहनत, आत्मविश्वास और सपनों की ताकत से महिलाएं आसमान तक पहुंच रही हैं. वीडियो के जरिएय यह संदेश दिया गया है कि अगर अवसर मिले तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं.

इंटरनेशनल विमेंस डे पर हमें यह अनाउंस करते हुए गर्व हो रहा है कि इंडिगो में अब 1,000 से ज्‍यादा महिला पायलट हैं, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं. यह माइलस्टोन सच में इंडिगो में गर्ल पावर की स्पिरिट को दिखाता है. जैसे-जैसे हम देश को पंख दे रहे हैं, हम टैलेंटेड महिलाओं को उड़ान भरने और एविएशन के भविष्य को आकार देने के लिए और मौके बनाने के लिए कमिटेड हैं. – सुखजीत सिंह पसरीचा, ग्रुप चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर, इंडिगो

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *