Fri. Apr 3rd, 2026

गाने भी सुनाएगी, चमकेगी भी! पलामू की अनीता ने बनाई ‘ब्लूटूथ चूड़ी’, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग – News18 हिंदी

HYP 5727807 cropped 27012026 080459 screenshot 202601270756121 1 1201x901 2026 04 c089c28bd7bbfda2ca

X

title=

गाने भी सुनाएगी, चमकेगी भी! पलामू की अनीता ने बनाई ‘ब्लूटूथ चूड़ी’

 

arw img

Womens Success Story: पलामू की अनीता देवी ने पारंपरिक कला और आधुनिक तकनीक का ऐसा मेल कराया है कि लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं. झारखंड के सतबरवा की रहने वाली इस हुनरमंद महिला ने ‘ब्लूटूथ चूड़ी’ तैयार की है, जो न केवल सजने-संवरने के काम आती है, बल्कि मोबाइल से कनेक्ट होकर गाने भी सुनाती है. महज 600 रुपये की कीमत वाली यह अनोखी चूड़ी एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे का बैकअप देती है. इसमें लगी रंग-बिरंगी लाइटों को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है, जो शादियों और पार्टियों में आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. जेएसएलपीएस (JSLPS) से जुड़ी अनीता ने इसके लिए कोलकाता जाकर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण लिया. अनीता देवी की यह पहल साबित करती है कि अगर ग्रामीण महिलाओं को सही मार्गदर्शन मिले, तो वे परंपरा को तकनीक से जोड़कर वैश्विक बाजार में अपनी पहचान बना सकती हैं. उनकी ‘स्मार्ट चूड़ी’ आज न केवल फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और नवाचार (Innovation) की एक शानदार मिसाल भी है. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *