देश के कई हिस्सों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी और सप्लाई में रुकावट के बीच इंडक्शन कुकटॉप की मांग बढ़ गई है. इसका असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इंडक्शन हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और इस पर कई दिलचस्प व मजेदार मीम्स सामने आ रहे हैं.
गैस की कमी, इंडक्शन की डिमांड बढ़ी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने के बाद कई शहरों में होटल मालिक और आम लोग इंडक्शन कुकटॉप खरीदने के लिए दुकानों और ई-कॉमर्स साइट्स की ओर रुख कर रहे हैं.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Flipkart पर भी इंडक्शन स्टोव की बिक्री में अचानक उछाल देखा गया है.दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग सामान्य से कई गुना बढ़ गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मीम्स
इंडक्शन स्टोव के इस्तेमाल में बढ़ोतरी का असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है. X , फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं.कई यूजर लिख रहे हैं कि गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन सबसे आसान विकल्प बन गया है. वहीं, कुछ लोग इस स्थिति पर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.आइए देखते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे ही कुछ मजेदार मीम्स.
इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल करने वाले
इंडक्शन स्टोव की अब घर में ‘औकात’ बढ़ गई…
इंडक्शन कंपनियों की तो लॉटरी लग गई!
इंडक्शन स्टोव बेचने वाले-भाई, अब तो हमारी बल्ले-बल्ले
इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल करने वाले
किसी की ये भी फिक्र है
दरअसल, 140 करोड़ आबादी वाला भारत तेल और रसोई गैस की जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है. इसलिए यह मामला सीधे आम लोगों की रसोई से जुड़ा हुआ है. गैस की संभावित कमी की खबर से कई लोग चिंतित नजर आ रहे हैं.
हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और स्थिति से निपटने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं, ताकि देश में रसोई गैस की सप्लाई प्रभावित न हो.केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, देश में करीब 33 करोड़ घरेलू LPG कनेक्शन हैं. आमतौर पर एक घर में दो सिलेंडर होते हैं, ऐसे में देश में कुल LPG सिलेंडरों की संख्या करीब 66 करोड़ तक हो सकती है.
—- समाप्त —-
