Thu. Mar 5th, 2026

घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 12% की वृद्धि, 72071 ट्रैक्टर बेचे

9ee7e09c60467d3fcf0711087a66c59a.webp

Published on: 01-Nov-2025

Updated on: 01-Nov-2025

विषय सूची

महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट की जबरदस्त छलांग

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर 2025 में घरेलू बाज़ार में कुल 72,071 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 में हुई 64,326 ट्रैक्टरों की बिक्री की तुलना में 12% (2025) की वृद्धि है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का श्रेय मजबूत त्योहारी मांग और ग्रामीण बाज़ार में बेहतर उपभोक्ता भावना को दिया है।

Mahindra Tractor Sales Report: निर्यात में भी मजबूत बढ़त

निर्यात बाजार में भी महिंद्रा ने अच्छा प्रदर्शन किया। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 1,589 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल 2024 में इसी महीने 1,127 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की गई थी। यह निर्यात में 41% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है, जो बताता है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महिंद्रा की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है।

कुल मिलाकर 13% की वृद्धि

घरेलू और निर्यात बिक्री को मिलाकर अक्टूबर 2025 में महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 73,660 यूनिट रही, जो पिछले साल 2024 की इसी अवधि में 65,453 यूनिट थी। इस तरह कुल बिक्री में 13% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

लोकप्रिय महिंद्रा ट्रैक्टर मॉडल

महिंद्रा के कुछ लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल जिनकी बाजार में अधिक मांग बनी हुई है:

अप्रैल से अक्टूबर तक के आंकड़ों में भी बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025-26 के अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में महिंद्रा ने कुल 3,30,685 ट्रैक्टरों की बिक्री की। यह पिछले साल 2024 की इसी अवधि में दर्ज 2,80,302 यूनिट की बिक्री की तुलना में 18% (2025) की वृद्धि है।

इस दौरान घरेलू बिक्री 3,19,407 (2025) यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 18% अधिक है, जबकि निर्यात बिक्री 11,278 यूनिट रही, जो 16% की वृद्धि को दर्शाती है।

आने वाले सीजन के लिए सकारात्मक संकेत

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट श्री वी. नकरा ने कहा कि, “हमने अक्टूबर में घरेलू बाजार में 72,071 ट्रैक्टरों की बिक्री की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 12% अधिक है। त्योहारी सीजन के दौरान कुल मांग में 27.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली। बेहतर मानसून और हाल ही में हुई GST दरों में कटौती से ट्रैक्टर मांग को मजबूत समर्थन मिला है। आने वाले समय में रबी की समय पर बुवाई और खरीफ फसल की अच्छी कटाई से यह वृद्धि का रुख जारी रहने की संभावना है।”

Merikheti आपको कृषि से जुड़ी हर नई जानकारी से अवगत कराते रहते हैं। इसके तहत ट्रैक्टरों के नए मॉडलों और उनके खेतों में उपयोग से संबंधित अपडेट लगातार साझा किए जाते हैं। साथ ही, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी, और मैसी फर्ग्यूसन प्रमुख ट्रैक्टर निर्माताओं की मासिक बिक्री रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें थोक व खुदरा बिक्री के आंकड़ों का विस्तृत विवरण शामिल होता है। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *