Sun. Mar 22nd, 2026

घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

jhgf3

नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में कमजोरी का रुख लगातार जारी है। आज रविवार के कारोबार में हाजिर सोना 2,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 2,930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में आज 9,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,45,970 रुपये से लेकर 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,33,800 रुपये से लेकर 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो पिछले सप्ताह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमत में बड़ी कमजोरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह के कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 13,690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है। इसी तरह 22 कैरेट सोना साप्ताहिक आधार पर 12,550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। चांदी के भाव में भी पूरे सप्ताह की कारोबार में जबरदस्त दबाव बना रहा, जिसकी वजह से ये चमकीली धातु 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,46,120 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,46,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,33,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,46,120 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,45,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,33,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *