Wed. Mar 18th, 2026

चोर ने युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, बातों में फंसाया… फिर घर के भेद पता कर 70 लाख की चोरी कर डाली – prayagraj instagram friendship theft 70 lakh jewellery three arrested lcla

69ba15c43d43d prayagraj instagram friendship theft 70 lakh jewellery three arrested 180222687

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बेहद चौंकाने वाला और फिल्मी अंदाज में चोरी का मामला सामने आया है. शातिर चोरों ने सोशल मीडिया के जरिए पहले दोस्ती की, फिर घर की पूरी जानकारी जुटाई. और इसके बाद 70 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, इसी के साथ चोरी का माल भी बरामद कर लिया है.

मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है. बीते 9 मार्च को विनय कुमार सोनी के घर में चोरी हुई थी. परिवार के लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे. जब वे 10 मार्च की सुबह लौटे, तो घर का ताला टूटा मिला और करीब 70 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कई टीमों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई. लेकिन इस केस में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. दरअसल, चोरों ने इस वारदात को अंजाम देने से पहले बेहद शातिर अंदाज में प्लानिंग की थी.

prayagraj instagram friendship theft 70 lakh jewellery three arrested

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और एक आरोपी ने युवती को बातों में फंसा लिया. भरोसा जीतने के बाद उसने घर में रखे कीमती जेवरात और परिवार के बारे में पूरी जानकारी ले ली.

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच चोरी का खेल, घर में छिपाकर रखे थे 16 कमर्शियल LPG सिलेंडर

युवती से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को पता चल गया कि परिवार कब घर से बाहर रहेगा. जैसे ही 9 मार्च को पूरा परिवार शादी में गया, चोरों ने मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए.

पुलिस को जांच के दौरान बड़ा सुराग तब मिला, जब पीड़ित परिवार की युवती ने खुद बताया कि उसने घर के खाली होने की जानकारी एक व्यक्ति को दी थी. यहीं से केस की दिशा बदल गई. पुलिस ने साइबर ट्रैकिंग और स्थानीय इनपुट्स के जरिए आरोपियों का सुराग लगाया.

जेवरात की दुकानों में कारीगरी का काम करते थे आरोपी

आखिरकार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीनों की उम्र महज 19 साल बताई जा रही है. उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जेवरात की दुकानों में कारीगरी का काम करते थे, जिससे उन्हें सोने-चांदी की समझ थी.

चोरी के बाद आरोपियों ने जेवरात को सराय इनायत क्षेत्र के नसीरापुर अंडरपास के पास छिपा दिया था. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पूरा चोरी का माल बरामद कर लिया है.

इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराएं बढ़ा दी गई हैं. फिलहाल तीनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

यह घटना बताती है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कितनी खतरनाक हो सकती है. इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट आने पर आप भी सतर्क रहें, यह बेहद जरूरी है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *