Wed. Apr 1st, 2026

 छह अलग-अलग प्रकरणों में 305 लीटर से अधिक महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

671

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक और सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 6 अलग-अलग प्रकरणों में 305 से अध‍िक लीटर महुआ शराब तथा 1050 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 1,13,540 रुपये बताया गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि, जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि आबकारी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपितों को रंगे हाथ पकड़ा गया। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग से देवराज टंडन (26 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला से शेख नसीरूद्दीन (40 वर्ष) के पास से भी 6 लीटर शराब जब्त की गई। थाना कोतरारोड अंतर्गत ग्राम कुरमापाली में कार्रवाई करते हुए राजकुमार चौहान (35 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं थाना तमनार क्षेत्र में भी आबकारी टीम सक्रिय रही, जहां ग्राम लालपुर से अजय राठिया (31 वर्ष) के पास से 15 लीटर और ग्राम आमघाट से अमित एक्का (31 वर्ष) के कब्जे से 9.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इन सभी आरोपि‍तों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। केवल व्यक्तियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर भी सख्त कार्रवाई की। थाना चक्रधर नगर क्षेत्र के ग्राम भगोरा नाला किनारे दबिश देकर टीम ने 100 लीटर महुआ शराब और 800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। इसी प्रकार थाना पुसौर अंतर्गत ग्राम कसाईपाली नाला किनारे छापेमारी में 145 लीटर महुआ शराब एवं 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इन दोनों मामलों को विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपितों की तलाश जारी है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *