जमीन से आसमान तक गूंजेगा भैरव का नाम; सेना के जांबाजों का रौद्र रूप देख पस्त होंगे दुश्मन के हौसले

भारतीय सेना की राइजिंग स्टार कॉर्प्स के अंतर्गत आने वाली भैरव बटालियन का एक अत्यंत प्रभावशाली युद्धाभ्यास वीडियो सामने आया है जो न केवल सेना की ताकत को दर्शाता है बल्कि दुश्मनों के मन में खौफ पैदा करने के लिए काफी है. इस वीडियो में भैरव कमांडो की अदम्य साहस उच्च तकनीकी कौशल और करो या मरो वाले जज्बे की झलक साफ दिखाई देती है. महाकाल के नाम से प्रेरित यह बटालियन खुद को दुश्मन के लिए साक्षात काल मानती है जो हर असंभव मिशन को पूरे जोश और फौलादी हौसले के साथ पूरा करने की काबिलियत रखती है.
वीडियो में भारतीय सेना की जमीन से लेकर आसमान तक हर मोर्चे पर मुस्तैदी और चौकसी को रेखांकित किया गया है. आग में तपकर निखरी यह बटालियन हमेशा सतर्क और युद्ध के लिए तैयार (Battle-Ready) रहती है. यह अभ्यास इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सेना आधुनिक युद्ध के हर मापदंड पर खरी उतरती है और सीमा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है.