Tue. Mar 24th, 2026

जयपुर में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में मॉडल हर्षिल कालिया की मौत – Model Harshil Kalia died in road accident in jaipur rajasthan crime next door lclnt

69c2d4b080478 photo itg 241506609

जयपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. शिप्रा पथ रोड पर सोमवार देर रात हुए इस भीषण एक्सीडेंट में 30 वर्षीय मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, हर्षिल कालिया देर रात अपने काम से घर लौट रही थीं. इसी दौरान शिप्रा पथ रोड पर अचानक उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया. देखते ही देखते कार डिवाइडर से जा टकराई और जोरदार झटके के साथ पलट गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. 

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पलटी हुई कार को सीधा किया और गंभीर रूप से घायल हर्षिल को बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जो मौत की बड़ी वजह बनी.

हर्षिल कालिया ने ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था
हर्षिल कालिया मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई थीं और उन्होंने वेब सीरीज ‘क्राइम नेक्स्ट डोर’ में काम किया था. इसके अलावा कई राजस्थानी म्यूजिक वीडियोज में भी वह मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी थीं. हाल ही में वह मॉडलिंग के क्षेत्र में सक्रिय थीं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी. 

घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. फिलहाल हादसे की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आई है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *