Published on: 11-Feb-2026
Updated on: 11-Feb-2026
विषय सूची
बेस्ट 5 ट्रैक हार्वेस्टर – किसानों की पहली पसंद
आज के दौर में खेती तेजी से आधुनिक होती जा रही है और कम समय में अधिक उत्पादन के लिए किसान उन्नत कृषि मशीनों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। फसल कटाई के क्षेत्र में ट्रैक कंबाइन हार्वेस्टर किसानों के लिए वरदान साबित हुए हैं। ये मशीनें कटाई, थ्रेशिंग और सफाई जैसे कार्य एक साथ करके न केवल समय बचाती हैं, बल्कि श्रम लागत को भी काफी हद तक कम करती हैं। खासकर गेहूं और धान जैसी प्रमुख फसलों में कंबाइन हार्वेस्टर का उपयोग किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में हम आपको इस लेख में भारत के टॉप 3 ट्रैक कंबाइन हार्वेस्टर – करतार 3500 G, प्रीत 949 TAF और दशमेश 9100 के बारे में कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स सहित विस्तार से जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही मशीन का चुनाव कर सकें।
1. करतार 3500

यह स्वचालित कंबाइन हार्वेस्टर में कंपनी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 4 सिलेंडर के साथ 2200 RPM पर 74 एचपी की अधिकतम शक्ति उत्पन्न करता है। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 2300 मिमी चौड़ाई वाला मजबूत कटर बार दिया गया है, जो फसलों की तेज और समान कटाई सुनिश्चित करता है। इसकी न्यूनतम कटाई ऊंचाई 100 मिमी और अधिकतम 500 मिमी तक है, जिससे गेहूं और धान जैसी विभिन्न फसलों की कटाई बिना किसी कठिनाई के की जा सकती है।
करतार 3500 G हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर
इस हार्वेस्टर में अलग-अलग गियर के अनुसार ग्राउंड स्पीड का विकल्प मिलता है। पहले गियर में मशीन 1.5 से 3.5 किमी/घंटा, दूसरे गियर में 3.5 से 9.0 किमी/घंटा और तीसरे गियर में 8.5 से 21.9 किमी/घंटा की गति से कार्य कर सकती है। रिवर्स गियर में इसकी गति 3.5 से 9.0 किमी/घंटा रहती है, जिससे मशीन को संकरी जगहों में भी आसानी से चलाया जा सकता है। फ्यूल क्षमता की बात करें तो इसमें 100 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे बार-बार ईंधन भरने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ 1.40 मीटर क्यूब का ग्रेन टैंक दिया गया है, जो अधिक मात्रा में अनाज संग्रह करने में सक्षम है। टायर साइज की बात करें तो आगे की ओर 12/4/28 साइज के टायर दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। मशीन की कुल लंबाई 6100 मिमी, ऊंचाई 3050 मिमी और न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस लगभग 2590 मिमी है। इसका कुल वजन लगभग 4600 किलोग्राम है, जो इसे मजबूत और स्थिर बनाता है। कार्य क्षमता के मामले में यह कंबाइन हार्वेस्टर बेहद प्रभावशाली है। यह गेहूं की कटाई लगभग 1.5 से 2.5 एकड़ प्रति घंटा और धान की कटाई लगभग 1.40 एकड़ प्रति घंटा की दर से कर सकता है। कुल मिलाकर, यह कंबाइन हार्वेस्टर उन किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो कम समय में अधिक क्षेत्र की कटाई करना चाहते हैं और श्रम व लागत दोनों में बचत की उम्मीद रखते हैं। भारतीय बाजार में करतार 3500 G कंबाइन हार्वेस्टर की अनुमानित कीमत ₹ 23.60 लाख रखी गई है।
2. प्रीत 949 TAF

यह कंबाइन हार्वेस्टर उच्च क्षमता, मजबूत निर्माण और उन्नत तकनीक के साथ डिज़ाइन किया गया है, जिससे यह बड़े खेतों, दलदली या नमी वाली जमीन और लंबे समय तक लगातार कटाई कार्य के लिए आदर्श बनता है। ट्रैक सिस्टम, शक्तिशाली इंजन और आधुनिक थ्रेसिंग-क्लीनिंग मैकेनिज़्म इसे व्यावसायिक खेती के लिए भरोसेमंद मशीन बनाते हैं। इस कंबाइन हार्वेस्टर में 76 HP का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 2200 RPM पर कार्य करता है। इंजन में 4 सिलेंडर लगे हैं, जो स्मूद रनिंग और बेहतर पावर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं।
प्रीत 949 TAF हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर
इस मशीन का कटर बार 2.1 मीटर चौड़ा है, जिससे एक बार में अधिक फसल की कटाई संभव होती है। कटिंग हाइट 30 मिमी से 990 मिमी तक समायोजित की जा सकती है, जिससे अलग-अलग फसलों और खेत की परिस्थितियों के अनुसार मशीन को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। थ्रेशर ड्रम का व्यास 460 मिमी और चौड़ाई 560 मिमी है। इसके साथ सेपरेटिंग सिलेंडर का व्यास 440 मिमी और चौड़ाई 1245 मिमी दी गई है। ड्रम की गति 940 आरपीएम है, जो दानों को नुकसान पहुँचाए बिना प्रभावी थ्रेशिंग सुनिश्चित करती है। इस मशीन में लगा कंकैव 555 मिमी लंबा है। कंकैव का क्लीयरेंस आगे और पीछे दोनों ओर 17 मिमी रखा गया है, जिससे विभिन्न प्रकार की फसलों के लिए समान और संतुलित थ्रेशिंग प्राप्त होती है। इस मशीन में लगभग 1.3 घन मीटर की ग्रेन टैंक क्षमता दी गई है, जिससे बार-बार अनाज खाली करने की आवश्यकता कम होती है। इसके साथ लगभग 100 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबे समय तक बिना रुके काम करने में सहायक है। इस मशीन की कीमत ₹ 23.95 लाख रूपए तक है।
3. दशमेश 9100 सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर

इस मशीन में 51 इंच (1295 मिमी) चौड़ा मजबूत चेसिस दिया गया है, जो भारी कार्य के दौरान बेहतर स्थिरता प्रदान करता है। इसमें 5 स्ट्रॉ वॉकर लगे हुए हैं, जो थ्रेशिंग के बाद भूसे और अनाज को प्रभावी ढंग से अलग करने में मदद करते हैं। अधिक संख्या में स्ट्रॉ वॉकर होने से अनाज की हानि कम होती है और सफाई बेहतर मिलती है।
दशमेश 9100 सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर स्पेसिफिकेशन और फीचर
दशमेश 9100 सेल्फ कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में Ashok Leyland – Kirloskar द्वारा निर्मित शक्तिशाली इंजन लगाया गया है। इंजन का मॉडल H6ETIC3RCI22 BS-III है। यह चार स्ट्रोक, पानी से ठंडा होने वाला डायरेक्ट इंजेक्शन डीज़ल इंजन है, जो 101 hp की जबरदस्त शक्ति प्रदान करता है। यह इंजन लंबे समय तक लगातार काम करने के लिए बनाया गया है और भारी फसलों में भी स्थिर प्रदर्शन देता है। मशीन में 4300 मिमी (14 फीट) चौड़ा कटर बार दिया गया है, जिससे एक ही पास में बड़े क्षेत्र की कटाई संभव होती है। कटिंग हाइट को 55 मिमी से 1250 मिमी तक समायोजित किया जा सकता है, जिससे धान, गेहूं और अन्य फसलों के अनुसार मशीन को आसानी से सेट किया जा सके। यह सुविधा अलग-अलग खेत और फसल परिस्थितियों में मशीन को बहुउपयोगी बनाती है। मशीन में आगे के टायर 18.4-30 साइज के दिए गए हैं, जो खेत में बेहतर ग्रिप और संतुलन प्रदान करते हैं। पीछे के टायर 9.00-16 साइज के हैं, जो मशीन की स्थिरता और सुचारू संचालन में मदद करते हैं। मशीन में 360 लीटर का बड़ा डीज़ल टैंक दिया गया है। इस मशीन की कीमत ₹ 23.50 लाख रूपए तक है।
सही कंबाइन हार्वेस्टर का चयन आपकी फसल, खेत की स्थिति, कार्य क्षेत्र और बजट पर निर्भर करता है। सही मशीन चुनकर किसान न केवल समय और लागत की बचत कर सकते हैं, बल्कि फसल कटाई में होने वाले नुकसान को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं।
मेरीखेति प्लैटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, प्रीत ट्रैक्टर, जॉन डियर, न्यू हॉलैंड और मैसी फर्ग्यूसन जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।
