Sun. Mar 1st, 2026

जालंधर में फिर चलीं गोलियां:मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी वारदात; दहशत का माहौल – Gunfire Erupts Again In Jalandhar: Firing Outside A Popular Ivf Centre

ldada raifal sa acanaka cal tha gal ba494dff38e9fd892646f3abd5c65ba7

महानगर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार रात करीब 10 बजे शहर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर स्थित एक प्रसिद्ध आईवीएफ सेंटर के बाहर अज्ञात बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट पहने युवक बाइक पर आया और 2-3 गोलियां चलाकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बताया जा रहा है कि जिस आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग हुई, वहीं अस्पताल संचालक डॉक्टर का निवास भी है। हालांकि पुलिस के अनुसार डॉक्टर को इससे पहले किसी तरह की फिरौती कॉल या धमकी भरा संदेश नहीं मिला था।

डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अकेला था और वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार हो गया। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे 24 घंटे पहले संतोकपुरा इलाके में भी एक डॉक्टर के घर के बाहर करीब 10 गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं के बीच कड़ी की भी जांच की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *