Tue. Mar 3rd, 2026

जिनके हिजाब उतरवाने थे, उन्हें कफन में लपेट दिया, नन्हीं बच्चियों के ताबूत इतने भारी कि फट जाएगा सीना

Untitled design 18 2026 03 b10c79646755b137e07e068a40ca6b08

होमworld

जिनके हिजाब उतरवाने थे, उन्हें कफन में लपेट दिया, 165 नन्हें ताबूत रुला देंगे

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Iran-US War News: जंग तो जंग होती है, भले ही उसका मकसद कुछ भी हो. फिलहाल एक ऐसी ही जंग खाड़ी में लड़ी जा रही है. अमेरिका और इजरायल की शुरू की हुई जंग को ईरान हाहाकारी बना चुका है. आखिर ये शुरुआत हुई कहां से? इजरायल के कुछ सबसे पहले हमलों में एक स्कूल को निशाना बनाया गया था, वहां 7-12 साल की बच्चियां पढ़ रही थीं और स्ट्राइक के बाद जो तस्वीरें आईं, तो इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैं.

iran-news

दक्षिणी ईरान के शहर मीनाब में जमीन खोदी जा रही है, निर्माण के लिए नहीं बल्कि 165 छोटी कब्रों के लिए. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, ये कब्रें उन स्कूली बच्चियों की हैं जो शनिवार को हुए अमेरिका- इजराइल हवाई हमले में मारी गईं. ये झरोखे नहीं, वही कब्रें हैं, जिनमें मासूम देह दफ्न हुई. (AP)

iran-news

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि संघर्ष की शुरुआती बमबारी में एक प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गया. यही घटना अब तक की सबसे भयावह बताई जा रही है. ईरान के इस दावे के बाद इजरायल ने कहा था कि वो इसकी जांच करेगा. अब जो तस्वीरें आईं, वो जांच से कहीं ज्यादा भयावह हैं. (AP)

iran-news

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर सामूहिक जनाजे की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने दावा किया कि बच्चों के शव बमबारी में बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए. ये स्कूल लड़कियों का था और जब हमला हुआ, वे अपनी कक्षाओं में पढ़ रही थीं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

iran-news

मंगलवार को आयोजित सामूहिक अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए. टीवी फुटेज में भीड़ ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाती दिखाई दी. महिलाएं भी इस भीड़ का हिस्सा थीं और उनके हाथों में अपनी नन्हीं बच्चियों की तस्वीरें थीं.

iran-news

अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर निशाना साधते हुए लिखा- ‘यही है वह ‘बचाव’ जिसका वादा किया गया था. गजा से मीनाब तक निर्दोषों की हत्या.’ अजीब बात ये भी है कि अमेरिका ईरान की बच्चियों के सिर से हिजाब हटाकर आजादी की सांस देने की बात कर रहे थे लेकिन वे कफन में लिपटकर कब्र में जा रही हैं.

iran-news

जनाजे के दौरान अतेना नाम की एक बच्ची की मां ने भीड़ को संबोधित किया. हाथ में तस्वीरें लिए उन्होंने मृत बच्चों को अमेरिकी अपराधों का सबूत बताया और कहा कि वे ईश्वर के रास्ते में शहीद हुई.

iran-news

यह हमला उस व्यापक सैन्य अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है, जो पिछले शनिवार से शुरू हुआ. ईरान का कहना है कि इस अभियान में उसके सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई और कई शीर्ष नेता भी मारे गए. उसी दिन ये बच्चियां भी रूह बनकर चली गईं.

iran-news

उधर, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी. विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को निशाना नहीं बनाता. दुनियाभर के किसी भी मानवाधिकार संगठन के पास इसका जवाब नहीं है. (AP)

iran-news

इजराइली पक्ष से अलग-अलग बयान सामने आए. एक सैन्य प्रवक्ता ने मीनाब में हमले की जानकारी से इनकार किया, जबकि संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने संकेत दिया कि विस्फोट के पीछे ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) भी हो सकता है.
(AP)

iran-news

ईरानी अधिकारियों का कहना है कि संघर्ष की शुरुआती बमबारी में एक प्राथमिक विद्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गया. यही घटना अब तक की सबसे भयावह बताई जा रही है. ईरान के इस दावे के बाद इजरायल ने कहा था कि वो इसकी जांच करेगा. अब जो तस्वीरें आईं, वो जांच से कहीं ज्यादा भयावह हैं. (AP)

iran-news

संघर्ष अब ईरान की सीमाओं से बाहर फैल चुका है. तेहरान में रातभर धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जबकि जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले पूरे क्षेत्र में जारी हैं. अमेरिकी विदेश विभाग ने यूएई, कुवैत, कतर, बहरीन, जॉर्डन और इराक सहित छह देशों से गैर-जरूरी कर्मचारियों की निकासी के आदेश दिए हैं. कुवैत स्थित अमेरिकी दूतावास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. (AP)

iran-news

संयुक्त राष्ट्र में एक और विडंबनापूर्ण दृश्य देखने को मिला, जब मेलानिया ट्रंप ने संघर्ष में बच्चों की सुरक्षा विषय पर सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. ईरान के प्रतिनिधि ने इसे पाखंड करार दिया. मीनाब की 165 छोटी कब्रें इस युद्ध की सबसे दर्दनाक तस्वीर बन चुकी हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *