कांकेर। जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह एक तीन साल का बच्चा खेलने के दौरान घर के पास तालाब में डूब गया। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। तालाब से निकालकर तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, तक काफी देर हो गई थी, बच्चे की मौत हो चुकी थी।
पखांजूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीव्ही 44 वन श्रीनगर में रहने वाले गोपेश का बड़ा पुत्र गौरव हालदार उम्र 3 वर्ष 2 माह अपने घर में खेल रहा था, खेलने के दौरान घर से निकलकर पीछे की ओर तालाब में चला गया, जहां पानी में डूब गया। बच्चे के डूबने की बात परिजनों को लगी ही नहीं, क्योंकि घर के सभी लोग अपने घरों के काम में व्यस्त थे। काफी देर तक बच्चे को नहीं देख पाने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की, जहां पीछे तालाब में बच्चे को डूबा हुआ देखा। परिजनों ने उसे उपचार के लिए पखांजूर के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी, बच्चे की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पीएम करवाया और परिजनों को सौंप दिया गया।
