Sun. Feb 22nd, 2026

टिप्पर व ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत में ट्रक सवार युवक की माैके पर मौत

4536e8fa08372fceeb7b8a807460d490 865818692

जगदलपुर। जिले के कोडेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में बीती रात 11 बजे डिलमिली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार इसकी चपेट में आ गई। इस हादसे में ट्रक सवार एक युवक की माैके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए।

कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने बताया कि बीती रात डिलमिली के पास तेज रफ्तार टिप्पर व ट्रक में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे खड़ी कार को घसीटते हुए सड़क से नीचे उतर कर पेड़ से जा टकराया। कार चालक को हल्की चोट आई, जबकि ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं घायलों ने बताया कि वे केटरिंग का काम करने के लिए बीजापुर गए हुए थे, वहां से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *