महाराष्ट्र के नासिक में खुद को ज्योतिषी और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को हाल ही में पुलिस ने गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने एक महिला को नशीला पदार्थ देकर लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया और कई अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया.
