Mon. Apr 13th, 2026

टॉप 3 मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर

टॉप 3 मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर 1.webp

Published on: 13-Apr-2026

Updated on: 13-Apr-2026

विषय सूची

टॉप 3 मैसी फर्ग्यूसन स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर – जानें, कीमत और स्पेसिफिकेशन

मैसी फर्ग्यूसन की स्मार्ट सीरीज ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच अपनी उन्नत तकनीक, मजबूत निर्माण और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। यह सीरीज खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन की गई है, जो कम लागत में ज्यादा उत्पादन चाहते हैं और आधुनिक खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर की तलाश में हैं। स्मार्ट सीरीज के ट्रैक्टर न केवल खेत के सभी जरूरी काम—जैसे जुताई, बुवाई, निराई और ढुलाई—को आसानी से पूरा करते हैं, बल्कि बेहतर माइलेज और कम मेंटेनेंस के कारण भी किसानों की पहली पसंद बन चुके हैं।

1. मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट 

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट

मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट में 3 सिलेंडर वाला दमदार इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2700 CC है और यह 58 HP की पावर जनरेट करता है। 56 HP पीटीओ पावर के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य भारी उपकरणों को आसानी से चला सकता है। ट्रैक्टर में Comfimesh ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद होता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियर विकल्प मिलते हैं, मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट में Oil Immersed Disc Brakes दिए गए हैं, जो लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित रहते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट की लिफ्टिंग क्षमता 2050 किलोग्राम है, जो इसे भारी उपकरणों को उठाने और चलाने में सक्षम बनाती है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 7.5 x 16 और पीछे के टायर 16.9 x 28 साइज के दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9500 स्मार्ट की कीमत भारत में ₹ 9.66 लाख से ₹ 10.05 लाख तक जाती है, इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी की ओर से 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी दी जाती थी, जो इसकी विश्वसनीयता को दर्शाती है। 

2. मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट 

मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट

मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट में 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 2700 CC है और यह 46 HP की पावर प्रदान करता है। 39 HP PTO पावर के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर, पंपसेट जैसे उपकरणों को आसानी से चला सकता है। यह ट्रैक्टर खेत के हर छोटे-बड़े काम को कुशलता से करने में सक्षम है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल क्लच और पार्शियल कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान और स्मूद बनाता है। इसमें 10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है। मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट में 47 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट की लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है, जो इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर जैसे भारी उपकरणों को उठाने और चलाने में सक्षम बनाती है। इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 6.00 x 16 और पीछे के टायर 13.6 x 28 या 14.9 x 28 साइज में मिलते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 245 स्मार्ट की कीमत भारत में ₹ 7.81 लाख से ₹ 8.13 लाख तक जाती है, जो राज्य के अनुसार अलग हो सकती है। इस ट्रैक्टर के साथ कंपनी द्वारा 5000 घंटे या 5 साल की वारंटी दी जाती है, जो इसकी विश्वसनीयता और टिकाऊपन को दर्शाती है।  

3. मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV

मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV

मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV में 3 सिलेंडर वाला 63 HP इंजन दिया गया है, जो 2000 RPM पर कार्य करता है। इसका अधिकतम टॉर्क 220 Nm है। इसके अलावा 53 HP PTO पावर के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर, हैरो और अन्य भारी उपकरणों को आसानी से चला सकता है। इस ट्रैक्टर में स्प्लिट टार्क क्लच और पार्शियल सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन दिया गया है, जिससे गियर बदलना स्मूद और आसान हो जाता है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर दिए गए हैं। मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV में 65 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV की लिफ्टिंग क्षमता 2500 किलोग्राम है, इस ट्रैक्टर में आगे के टायर 9.50 x 24 और पीछे के टायर 16.9 x 28 साइज में दिए गए हैं। ये बड़े और मजबूत टायर खेतों में बेहतर पकड़ और स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे ट्रैक्टर की कार्यक्षमता बढ़ती है। मैसी फर्ग्यूसन 9563 ट्रेम IV की कीमत भारत में ₹ 9.26 लाख से ₹ 9.64 लाख तक जाती है, जो राज्य के अनुसार अलग हो सकती है।  

मैसी फर्ग्यूसन की स्मार्ट सीरीज में आने वाले 9500 स्मार्ट, 245 स्मार्ट और 9563 ट्रेम IV जैसे ट्रैक्टर अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं। जहां 245 स्मार्ट छोटे और मध्यम किसानों के लिए किफायती और उपयोगी है, वहीं 9500 स्मार्ट और 9563 ट्रेम IV अधिक पावर और उन्नत फीचर्स के साथ बड़े और भारी कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। कुल मिलाकर, ये तीनों ट्रैक्टर ताकत, प्रदर्शन, टिकाऊपन और आधुनिक तकनीक का शानदार संतुलन पेश करते हैं, जिससे किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी और आसान बना सकते हैं। 

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, आयशर, जॉन डियर, कुबोटा और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *