Sun. Feb 22nd, 2026

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रेक्टर ट्राली, हादसे में महिला की मौके पर मौत

bd0075941f071fc525c24b2e9eb6095e 638352686

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। जिला अंतर्गत मानपुर ब्लॉक से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे 930 में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक की ठोकर से ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। वहीं ट्रेक्टर ट्राली में सवार एक महिला की मौके पर मौत भी हो गई है। घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया।

मानपुर थाना प्रभारी बृजेश सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मानपुर ब्लॉक अंतर्गत मदनवाड़ा थानाक्षेत्र के ग्राम खुर्सेखुर्द से करीब दो दर्जन ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर ग्राम नेडगांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ट्रेक्टर पर महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 930 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि ट्रेक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई।

घटना में ट्रेक्टर ट्राली सवार महिला, पुरुष, बच्चे समेत 11 लोग जख्मी हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों को सड़क से हटाकर सड़क किनारे खेत में ले जाया गया। इस बीच घटना की सूचना पाकर मानपुर थाने से पुलिस जवान भी मौके पर पहुंचे। घायलों को मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है।

बहरहाल मानपुर अस्पताल में उपचार के दौरान एक 26 वर्षीय महिला दूरपत बाई उसारे की मौत हो गई है। वहीं तीन महिला नोहरी बाई, बिसंतीन बाई और बृज बाई और एक युवक सुकाल सिंह का मानपुर अस्पताल में जारी है। वहीं अन्य घायल महिला, पुरुष और बच्चों को चोट अधिक न होने के चलते प्राथमिक उपचार उपरांत रिलीफ कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि गंभीर जख्मी चारों लोगों को बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की कवायद जारी है। मानपुर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। फरार ट्रक को तलाशने के लिए संबंधित इलाके के सीसी टीवी फुटेज खंगालने जा रही है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *