Fri. Mar 13th, 2026

ट्रेन से हो रही थी अफ्रीकन गोल्ड की स्मगलिंग, दो किलो सोने के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार – varanasi grp rpf seize african gold 3 crore smuggling dibrugarh rajdhani lclk

69b41e0167c77 varanasi gold smuggling case 132355389

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य का अफ्रीकी सोना बरामद किया है. इस मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई चेकिंग अभियान के दौरान की गई. जानकारी के मुताबिक जब डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंची तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस की नजर दो संदिग्ध व्यक्तियों पर पड़ी. पुलिस को अपनी ओर आता देख दोनों संदिग्ध घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

जीआरपी-आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बालासो जाधव (36) निवासी सतारा और तेजस पंवार (23) निवासी पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों के कपड़ों में छिपाकर रखे गए सोने के बिस्कुट मिले. जांच में कुल 19 गोल्ड बार बरामद हुए, जिनका कुल वजन 2.215 किलोग्राम पाया गया.

बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 54 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार तस्करों ने सोने के बिस्कुट को अपने पैंट के अंदर छिपाकर रखा था और इसके लिए कपड़े भी काटे गए थे ताकि सोना आसानी से छिपाया जा सके.

कपड़ों में छिपाकर ले जा रहे थे 2.2 किलो सोना

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह विदेशी मूल का सोना है जिसे बांग्लादेश के रास्ते भारत में लाया गया था. जानकारी के अनुसार सोने की यह खेप पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से दिल्ली ले जाई जा रही थी.

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि यह एक संगठित तस्करी गिरोह हो सकता है और इसके आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच की जा रही है.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *