Wed. Mar 4th, 2026

तावड़े और अठावले जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की महाराष्ट्र की लिस्ट – bjp nda announces four rajyasabha candidates from maharashtra LCLAR

69a7daf4e3cbb nda candidates maharashtra rajya sabha biennial election ramdas athawale vinod tawd

महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. 

पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए चार नामों को स्वीकृति दी है. इन उम्मीदवारों में रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुले शामिल हैं.

राज्यसभा के लिए NDA उम्मीदवारों का  ऐलान

महाराष्ट्र में राज्यसभा की कुल सात सीटें हैं, जिनके लिए यह चुनाव हो रहा है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन नामों को द्विवार्षिक चुनाव के लिए मंजूरी दी गई है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च तय की गई है. चुनाव 16 मार्च को होंगे और मतों की गिनती भी उसी दिन की जाएगी.

 

चुनाव 16 मार्च को होंगे और मतों की गिनती भी उसी दिन आएगी

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राज्य में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी दल अपने अपने स्तर पर रणनीति बनाने में जुट गए हैं. आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तस्वीर और साफ होगी.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *