Fri. Feb 13th, 2026

तू भोंक, तुझे आसमान से भी खोज के खत्म करेंगे, पाकिस्तानी गैंगस्टर को लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड की खुली चेतावनी

lawrence Bisnoi 2026 02 90b3f538574daa2b212e27c34dad2f3a scaled

होमताजा खबरदेश

‘तू भोंक, खोज के मारेंगे’, पाक के गैंगस्टर को लॉरेंस के राइट हैंड की चेतावनी

Last Updated:

Lawrence Bisnoi Gangster News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल को धमकी देने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी जवाब मिल गया है. दरअसल, लारेंस बिश्नोई गैंग के हरि बॉक्सर की भट्टी को खुली चेतावनी जारी किया है. उसने धमकी देते हुए कहा कि इतनी गोलियां मारेंगे कि खोखा गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा. वीडियो में बॉक्सर कहते हुए दिख रहा है कि लारेंस बिश्नोई बाप था और बाप रहेगा.

'तू भोंक, खोज के मारेंगे', पाक के गैंगस्टर को लॉरेंस के राइट हैंड की चेतावनीZoom

लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे ने पाकिस्तानी गैंगस्टर को धमकाया. (फाइल)

Lawrence Bisnoi News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के बीच दुश्मनी अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. लॉरेंस बिश्नोई के बेहद करीबी माने जाने वाले हरि बॉक्सर ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने पाकिस्तानी आतंकी और गैंगस्टर शहजाद भट्टी को जान से मारने की खुली धमकी दी है.

गोलियां गिन कर करोड़पति हो जाएगा खानदान- हरि बॉक्सर ने अपने वीडियो में अत्याधुनिक (मॉडर्न) हथियारों का जखीरा दिखाया है. वीडियो में वह अपना जूता भी दिखा रहा है और बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. बॉक्सर ने भट्टी को धमकाते हुए कहा, “जिस दिन चाहेंगे, तेरा सर कलम कर देंगे. हमारे पास इतने हथियार हैं. इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा.” उसने यह भी कहा कि “लॉरेंस बिश्नोई बाप था और बाप रहेगा.”

भाई के खिलाफ भोंक रहा है

हरि बॉक्सर ने वीडियो में शहजाद भट्टी को ललकारते हुए कहा, ‘तुम्हें (शहजाद भट्टी) लॉरेंस बिश्नोई ने ही बनाया है. अब तू भाई (लॉरेंस) के खिलाफ ही भोंक रहा है. तुझे जमीन और आसमान से भी खोज के खत्म करेंगे.’ बॉक्सर ने चेतावनी दी है कि वह बहुत जल्द भट्टी का काम तमाम कर देगा.

क्यों दी गई यह धमकी?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ दिन पहले शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी थी. हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भी एक बड़ा खुलासा किया था. सेल के मुताबिक, शहजाद भट्टी ने दिल्ली में कोर्ट पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई की हत्या की साजिश रची थी. भट्टी ने इसके लिए शूटर भी भेजे थे, जिन्हें स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके जवाब में पिछले दिनों लॉरेंस गैंग ने पुर्तगाल में शहजाद भट्टी पर जानलेवा हमले का दावा किया था, लेकिन उस हमले में भट्टी बच गया था.

ISI के इशारे पर काम कर रहा है भट्टी

भारतीय जांच एजेंसियों की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के इशारे पर काम कर रहा है. भट्टी ने पंजाब में हैंड ग्रेनेड के जरिए कई आतंकी हमले भी करवाए हैं.

मूसेवाला हत्याकांड जैसी हथियारों की नुमाइश

हरि बॉक्सर का यह वीडियो सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का कारण है. इस वीडियो को देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के पास अत्याधुनिक और खतरनाक हथियारों का कितना बड़ा भंडार मौजूद है. आपको बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ठीक इसी तरह हथियारों की नुमाइश करते हुए डराने वाले वीडियो जारी किए थे.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *