Sun. Apr 5th, 2026

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदे राहगीर, महिलाओं की गई जान, भीड़ ने चालक को बेदम पीटा

e90e141dd1e600d44627a84be5388317 1088784207

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

मणिपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भिट्टीकला के पास नेशनल हाईवे-130 पर करीब शाम 7 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू हो गई। वाहन ने पहले सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को कुचल दिया और फिर अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से जा भिड़ी।

इस भीषण टक्कर में मौके पर ही तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीणों ने तत्काल चक्का जाम कर दिया, जिससे नेशनल हाईवे-130 पर लंबा जाम लग गया।

इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है। इस भयावह घटना में तीन महिलाओं की मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेने का प्रयास किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *