Sun. Mar 15th, 2026

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं, गरज के साथ हुई बूंदाबांदी

1773585361elhi rain 1 1

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं, गरज के साथ हुई बूंदाबांदी

 नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज रविवार तड़के गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हुई है। बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों के लिए सुबह का मौसम ठंडा और सुहावना हो गया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें लोगों को दिन के दौरान मध्यम वर्षा, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका के बारे में चेतावनी दी गई है। हालांकि, नोएडा और गुरुग्राम जैसे पड़ोसी शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की आशंका है।

रविवार की सुबह की बारिश मार्च के पहले पखवाड़े में राजधानी को जकड़े हुए भीषण गर्मी से राहत लेकर आई। शहर पर काले बादल छा गए, साथ ही गरज और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। आईएमडी के अनुसार, मौसम में ये बदलाव पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वायुमंडलीय गतिविधि की वजह से है।

मौसम एजेंसी ने इससे पहले रविवार और सोमवार के लिए पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली गिरने और तेज हवाओं का पूर्वानुमान लगाया था। इस तरह के मौसम आमतौर पर पश्चिमी विक्षोभ से होता है, जो अक्सर उत्तरी भारत में बारिश, तूफान और तापमान में उतार-चढ़ाव लाता है।आईएमडी ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि निवासियों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि दिन भर मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान सतह पर हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, और हवा के झोंके 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

नोएडा और गुरुग्राम सहित आसपास के एनसीआर शहरों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जो हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना को दर्शाता है, हालांकि जोखिम का स्तर अपेक्षाकृत कम है। अधिकारियों ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं के दौरान। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बादल छाए रहने और लगातार बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।  

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *