Mon. Mar 16th, 2026

दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका: धुआं-धुआं हुआ आसमान, सभी उड़ानें निलंबित – dubai airport drone attack fuel tank fire flights suspend middle east war ntc drmt

69b76d3365290 dubai airport attack 163837752

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार तड़के दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक बड़ा हमला हुआ. एक ड्रोन हमले ने एयरपोर्ट के पास स्थित एक ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई. इस हमले के बाद एयरपोर्ट पर अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं.

दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, ड्रोन के टकराते ही ईंधन टैंक में जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग की लपटें आसमान छूने लगीं. घटना के तुरंत बाद दुबई सिविल डिफेंस की टीमों को तैनात किया गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दुबई एयरपोर्ट के पास आसामान में धुएं का काला गुबार और ऊंची लपटें उठती देखी जा सकती हैं. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.

ईरान की चेतावनी और बढ़ता संघर्ष

ये हमला ईरान के संयुक्त अरब अमीरात के तीन प्रमुख बंदरगाहों को खाली करने की चेतावनी के ठीक एक दिन बाद हुआ है. ये पहली बार है जब तेहरान ने किसी पड़ोसी देश की गैर-अमेरिकी संपत्तियों को सीधे तौर पर निशाना बनाने की धमकी दी है.

ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका, यूएई के बंदरगाहों और अड्डों का इस्तेमाल उसके खार्ग द्वीप पर हमले के लिए कर रहा है. खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है.

यह भी पढ़ें: क्या दुबई ड्रोन और मिसाइल हमलों का नुकसान छिपा रहा है? विदेशी लगा रहे हैं आरोप

दुबई एयरपोर्ट पर बार-बार हमले

दुनिया का सबसे व्यस्त इंटरनेशनल एयरपोर्ट होने के कारण दुबई एयरपोर्ट पहले भी निशाने पर रहा है. 7 मार्च को एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक हुआ था, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ट्रेन टनल का सहारा लेना पड़ा. 1 मार्च को भी ईरान ने हमला किया था जिसमें एयरपोर्ट और मशहूर बुर्ज अल अरब होटल को नुकसान पहुंचा था, जिसमें चार लोग घायल हुए थे. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *