Wed. Mar 11th, 2026

दुर्ग शहर में युवक की निर्दयतापूर्वक हत्या – realtimes

92afc95144acf4a24ad16886d776a0bc 977087547

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर में शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी देर रात एक आठ आरोपितों ने मिलकर एक युवक की निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी । आरोपितों ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मृतक को डेढ़ किमोलीटर टायर में लटकाकर घसीटा और शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार सदर सराफा लाइन की एक सकरी गली में मारकर फेक दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपित नशे के आदी बताएं जा रहें हैं। शनिवार सुबह युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।युवक को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शीतला नगर निवासी संतोष आचार्य ( 40 वर्ष) के रूप में की गई।

पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक संतोष अपने शीतला नगर घर में दरवाजे को भीतर से बंद कर सो रहा था। आरोपितों ने रात करीब 10 बजे उसके घर पहुंचकर हंगामा करते हुए शब्बल से दरवाजे की कुंडी को तोड़ दिया।उसके बाद मृतक को घर के बाहर लाकर जमकर पूरे कपड़े कर उतार पिटाई की।आरोपितों ने मृतक को पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल कर गाड़ी की टायर में लटकाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। घसीटने के बाद सफाई कर्मी वाले कचरा गाड़ी में भी मृतक को नग्न कर घुमाया गया। जिसके फुटेज फिलहाल मिल नहीं पाए हैं।

आरोपितों ने करीब 11.30 बजे मृतक को सराफा सदर बाजार के गली में ले जाकर फिर से पिटाई करते हुए उसे छोड़ लौट गए। अलसुबह करीब 4 बजे पुलिस को एक युवक के ललूलूहान हालत में पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक को दुर्ग जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।सिटी कोतवाली पुलिस हत्या की तफतीश कर रही है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *