Thu. Apr 2nd, 2026

‘दुस्साहस किया तो खत्म…’ राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, किस पर है निशाना? – News18 हिंदी

1775114546 WsJio4xTyU Untitled design 4png 33VsuXFyGc

होमवीडियोदेश

Middle East Crisis: ‘दुस्साहस किया तो खत्म…’ राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, किस पर है निशाना?

X

title=

Middle East Crisis: ‘दुस्साहस किया तो खत्म…’ राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, किस पर है निशाना?

 

arw img

Middle East Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार अलर्ट मोड में है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कहा है कि अगर कोई पड़ोसी देश दुस्साहस करता है, तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने बिना नाम लिए इशारा किया कि मौजूदा हालात में पड़ोसी देश स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है. लेकिन भारत पूरी तरह तैयार है. सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और हर स्थिति से निपटने की तैयारी है. रक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठकों के जरिए स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनकी अध्यक्षता में एक ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स भी बनाया गया है, जिसकी बैठक हो चुकी है और आगे भी समीक्षा जारी रहेगी. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि एकजुट रहने का है. सभी राजनीतिक दलों को मिलकर देश के हित में काम करना चाहिए. राजनाथ सिंह ने भरोसा दिलाया कि भारत हर चुनौती से निपटने में सक्षम है और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *