Mon. Feb 23rd, 2026

धान से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार काे रौंदा, युवक की माैके पर माैत

accident 1645495771

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग में साेमवार देर शाम काे नेशनल हाइवे 130 सी पर चिचिया के पास धान से भरा ट्रक और माेटरसाइकिल में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हाे गई। ट्रक माेटरसाइकिल चालक को रौंदते हुए निकल गया, जिसकी उसकी माैके पर ही माैत हाे गई। वहीं माेटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि माेटर साइकिल चालक के शव के अवशेष 15 मीटर दूर तक बिखर गए। मृतक की पहचान 42 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई। माेटरसाइकिल में पीछे एक और युवक बैठा था, जो दूर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों ओडिशा से सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, घटना देवभोग थाना क्षेत्र की है। माेटरसाइकिल सवार दोनों लोग रिश्तेदार गुड़िया यादव के साथ ओडिशा के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। धान से भरा ट्रक गरियाबंद की ओर निकला था।

उसने विपरीत दिशा में आ रहे माेटरसाइकिल चालक को जोरदार टक्कर मार दी। माेटरसाइकिल ट्रक के आगे के हिस्से में फंस गया, इस दौरान पिछले चक्के की चपेट में माेटरसाइकिल चालक आ गया। चालक ने ट्रक को युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक नहीं रुका और फंसे हुए मोटरसाइकिल को घसीटते हुए आगे बढ़ते चले गया।

पुलिस ने पीछा कर ट्रक को बरवाहली के पास रोका। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल हुदा शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही घेरा बंदी कर ट्रक को रोका गया। चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रहा है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *